कार्यक्रम

समस्त ब्रजवासियों के प्राणाधार हैं गिरिराज गोवर्धन : भागवताचार्य शैलेन्द्र कृष्ण महाराज

(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)

वृन्दावन।ग्राम धौरैरा/राधा मोहन नगर स्थित मां धाम आश्रम में श्रावण मास झूलन महोत्सव के उपलक्ष्य में चल रहे सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के अंतर्गत प्रख्यात भागवताचार्य धर्म पथिक शैलेन्द्र कृष्ण महाराज ने व्यासपीठ से देश के विभिन्न प्रांतों से आए सभी भक्तों-श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण के नाम करण, यमलार्जुन उद्धार, माखन चोरी, बकासुर-अघासुर वध, कालिया मर्दन, इंद्र मान मर्दन और गिरिराज गोवर्धन महिमा की कथा श्रवण कराई।
श्रद्धेय धर्म पथिक शैलेन्द्र कृष्ण महाराज ने कहा कि गिरिराज गोवर्धन का प्रादुर्भाव भगवान श्रीकृष्ण के वक्षस्थल से हुआ है। द्वापर युग में देवराज इंद्र का मान मर्दन करने के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने सप्त कोसी गिरिराज गोवर्धन को अपने नख पर धारण किया था, तभी से उनका एक नाम गिरधारी पढ़ गया।
उन्होंने कहा कि ब्रजभूमि में सात कोस में विद्यमान गिरिराज गोवर्धन समस्त ब्रजवासियों के प्राणाधार हैं।वे साक्षात भगवान श्रीकृष्ण का ही स्वरूप हैं,जो ब्रज की रक्षा के लिए यहां विराजे हुए हैं।जो भी भक्त गिरिराज गोवर्धन की सच्ची आराधना व परिक्रमा करते हैं, गिरिराज गोवर्धन उनकी सभी मनोकामना निश्चित ही पूर्ण करते हैं।
महोत्सव में पधारे प्रख्यात साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने कहा कि माँ धाम आश्रम के संस्थापक धर्म पथिक शैलेन्द्र कृष्ण महाराज धर्म व अध्यात्म की बहुमूल्य विभूति हैं।उन्होंने देश ही नहीं अपितु विदेशों में भी सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार कर असंख्य व्यक्तियों को प्रभु भक्ति के मार्ग से जोड कर उनका कल्याण किया है।
इस अवसर पर गिरिराज गोवर्धन महाराज की अत्यंत नयनाभिराम व चित्ताकर्षक झांकी सजाई गई।साथ ही 56 प्रकार के भोग लगाए गए।इसके अलावा गोवर्धन महिमा से ओतप्रोत भजनों का संगीत की मृदुल स्वर लहरियों के मध्य गायन किया गया।जिन पर समस्त भक्तों-श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया।तत्पश्चात सभी भक्तों-श्रद्धालुओं ने गोवर्धन जा कर धर्म पथिक शैलेंद्र कृष्ण महाराज के नेतृत्व में गाजे-बाजे के साथ गिरिराज गोवर्धन की परिक्रमा कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
इस अवसर पर श्यामपाल बाबूजी, महोत्सव के मुख्य यजमान सीताराम चौरसिया (मध्यप्रदेश), श्रीमती गीता चौरसिया, पंकज, डॉ. राधाकांत शर्मा, मोहन बाबा, चंद्रमोहन मास्टर साहब, सुमन दीदी, श्वेता, स्वाति, आकाश, साक्षी, मुन्ना भैया, पप्पू भैया आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0145654
This Month : 4443
This Year : 82947

Follow Me