कार्यक्रम

रघुनाथ आश्रम में धूमधाम से मनाया गया फाग महोत्सव

 

(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)

वृन्दावन।रंगजी बागीचा मैदान स्थित रघुनाथ आश्रम में भक्त मंडल (जयपुर) के द्वारा चल रही ब्रज चौरासी कोस दर्शन यात्रा अत्यंत श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ संपन्न हुई।जिसके अंतर्गत सैकड़ों भक्तों-श्रद्धालुओं ने वाहनों के द्वारा संपूर्ण ब्रज में प्रतिष्ठित प्राचीन मंदिरों-देवालयों, कुंज-निकुंजों, वनों-उपवनों, एवं सरोवरों आदि के दर्शन कर पुण्य अर्जित किया। ब्रज यात्रा का विश्राम ब्रजवासी ब्राह्मण सेवा एवं फाग महोत्सव (फूलों की होली) के साथ हुआ।जिसमें जयपुर से आए समस्त भक्तों-श्रद्धालुओं ने ठाकुर श्रीराधा-कृष्ण के स्वरूपों के साथ फूलों की होली खेली।साथ ही जमकर नृत्य किया।
फाग महोत्सव में ब्रज के प्रख्यात भजन गायक पण्डित देवकी नंदन शर्मा (संगीताचार्य) व राम दीक्षित ने होली से सम्बंधित भजनों, पदों व रसियाओं का संगीत की मृदुल स्वर लहरियों के मध्य गायन कर सभी को भाव-विभोर कर दिया।
इस अवसर पर ब्रजलाल शर्मा, श्रीमती दुर्गा देवी, ब्रजमोहन शर्मा, राजकुमार शर्मा, जगमोहन शर्मा, युवा साहित्यकार डॉ. राधाकांत शर्मा, आलोक शर्मा, पंकज शर्मा, हिमांशु शर्मा, सौरभ वैष्णव, गोविन्द शर्मा, श्याम दीक्षित, दान बिहारी शर्मा आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

About the author

Rekha Singh

Add Comment

Click here to post a comment

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0234205
This Month : 2503
This Year : 33708

Follow Me