कार्यक्रम

बीएचआरसी-डॉ. श्रॉफ आई केयर इंस्टीट्यूट द्वारा किया गया 07 किमी की मैराथन रैली आयोजन

 

(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी))

वृन्दावन।मथुरा रोड़ स्थित बीएचआरसी-डॉ. श्रॉफ आई केयर इंस्टीट्यूट द्वारा ऑर्गेनाइजेशन फॉर रेयर डिजीज ऑफ इंडिया के साथ 07 किमी की मैराथन रैली आयोजन किया गया।जिसका मुख्य उद्देश्य दुर्लभ बीमारियों के प्रति जनता में जागरूकता पैदा करने के साथ-साथ समाज में इन लाइलाज बीमारियों की पहचान कैसे की जाए और उनका इलाज क्या है।ऑर्गेनाइजेशन फॉर रेयर डिजीज ऑफ इंडिया के साथ लोंगों की मदद करने के लिए इस मुहिम में डॉ. श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल वृंदावन भी शामिल हो गया है।
श्रॉफ आई हॉस्पिटल के वरिष्ठ सर्जन डॉ. सुफियान दानिश और सभी चिकित्सा अधिकारियों को डॉ. कपिल दीक्षित ने दुर्लभ बीमारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
डॉ. श्रॉफ आई केयर इंस्टीट्यूट वृंदावन के वरिष्ठ प्रशासक सीपी मैसी ने बताया कि वृंदावन में डॉ. श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल वर्ष 2014 से लगातार लोगों को अपनी बेहतरीन सेवाएं दे रहा है।साथ ही हम पूरे जिले में अंधता निवारण के लिए काम कर रहे हैं। जनमानस श्रॉफ आई हॉस्पिटल की सेवाओं, अच्छे कार्यों, उपचारों और ऑपरेशनों से इतने खुश हैं कि यह हॉस्पिटल मथुरा वृंदावन में लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है।
कार्यक्रम में वृंदावन कोतवाली के एसएचओ और क्राइम एसएचओ, बीएचआरसी चिकित्सा अधीक्षक एवं हॉस्पिटल के समस्त स्टाफ ने भाग लिया।वरिष्ट प्रशासक सी.पी.मैसी ने सभी का उनके सहयोग और भागीदारी के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

About the author

Rekha Singh

Add Comment

Click here to post a comment

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0234203
This Month : 2501
This Year : 33706

Follow Me