कार्यक्रम

आचार्य कुटी आश्रम में सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ महोत्सव की अत्यंत धूम

 

महोत्सव में पधारी उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती बबीता चौहान ने किया ग्रंथ और व्यासपीठ का पूजन

(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)

वृन्दावन।राम नगर कॉलोनी स्थित आचार्य कुटी आश्रम (श्रीकृष्ण मंदिरम दिव्यादेश) में सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ महोत्सव अत्यंत श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ चल रहा है।जिसके अंतर्गत व्यासपीठ पर आसीन प्रख्यात संत श्रीमज्जगद्गुरु स्वामी रामप्रपन्नाचार्य महाराज अपनी सुमधुर वाणी के द्वारा देश-विदेश से आए सैकड़ों भक्तों-श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत की अमृतमयी कथा का रसास्वादन करा रहे हैं।
श्रीमज्जगद्गुरु स्वामी रामप्रपन्नाचार्य महाराज ने समस्त भक्तों-श्रद्धालुओं को श्रीगिरिराज गोवर्धन की महिमा बताते हुए कहा कि गिरिराज गोवर्धन महाराज साक्षात भगवान श्रीकृष्ण के ही प्रतिरूप हैं।उनमें और श्रीकृष्ण में कोई भेद नहीं है।वस्तुत: भगवान श्रीकृष्ण ने प्रकृति का संरक्षण करने के लिए ही गिरिराज पूजा की लीला की थी।जिससे कि लोग प्रकृति के महत्व को जानें और उसकी उपयोगिता का सही से पालन करें।
उन्होंने कहा कि ब्रज की पावन भूमि पर त्रिदेव पर्वत रूप में विद्यमान हैं। जो कि बरसाना में ब्रह्मगिरि (ब्रह्मदेव), नंदगांव में नंदीश्वर पर्वत (महादेव) एवं गोवर्धन में गिरिराज पर्वत (भगवान विष्णु) के स्वरूप हैं।इनकी पूजा व परिक्रमा करने से व्यक्ति के सभी मनोरथ सिद्ध होते हैं।इसीलिए गिरिराज गोवर्धन ब्रजवासियों के इष्टदेव हैं।
महोत्सव में पधारी उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती बबीता चौहान ने श्रीमद्भागवत महापुराण ग्रंथ व व्यासपीठ का पूजन अर्चन करके पूज्य महाराजश्री से आशीर्वाद प्राप्त किया।साथ ही आध्यात्मिक चर्चा की।
इस अवसर पर आचार्य कुटी (श्रीकृष्ण मंदिरम) दिव्यादेश के संस्थापक श्रीमज्जगद्गुरु स्वामी रामप्रपन्नाचार्य महाराज ने उनको श्रीकृष्ण मंदिरम में विराजित ठाकुरजी का चित्रपट भेट किया।
महोत्सव में शरणागति आश्रम के महंत बिहारीदास भक्तमाली, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, डॉ. रमेश चंद्राचार्य विधिशास्त्री महाराज, स्वामी मधुसूदनाचार्य ब्रह्मचारी, श्रीराम कथा के प्रख्यात प्रवक्ता भानुदेवाचार्य महाराज, मुख्य यजमान श्रीमती सुनीता-प्रमोद अग्रवाल, श्रीमती निशी अग्रवाल, श्रीमती रेखा-प्रदीप अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, श्रीमती प्रियंका-राहुल अग्रवाल, नयन अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, श्रीमती हिमांशी-रोहित अग्रवाल, श्रीमती दिशा-सजल अग्रवाल, श्रीमती तेजल-अभय अग्रवाल, श्रीमती स्वाति-उमंग अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार आचार्य महेश भारद्वाज, अर्जुन दास, संत रामनरेश महाराज, डॉ. राधाकांत शर्मा, रामेश्वर दयाल शर्मा, आयुष, चारु, प्रत्यूष, आयुषी, शुभांशु एवं जीतू पांडे आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

About the author

Rekha Singh

Add Comment

Click here to post a comment

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0208948
This Month : 8451
This Year : 8451

Follow Me