कार्यक्रम

सद्भावना धाम में पंच दिवसीय श्रीमहामहाविद्या गायत्री महायज्ञ धूमधाम से प्रारंभ

 

(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)

वृन्दावन।श्याम कुटी क्षेत्र स्थित सद्भावना धाम में अखिल भारत वर्षीय धर्म संघ व स्वामी करपात्री फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में पंच दिवसीय श्रीमहामहाविद्या गायत्री महायज्ञ अत्यंत श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ प्रारंभ हो गया है।सर्वप्रथम श्रीकरपात्र धाम, वृंदावन के अध्यक्ष समर्थश्री स्वामी त्रयम्बकेश्वर चैतन्य महाराज के द्वारा धर्म सम्राट स्वामी करपात्री महाराज के चित्रपट का पूजन-अर्चन किया गया।तत्पश्चात वेदी पूजन एवं प्रधान पीठ की स्थापना की गई।
श्रीकरपात्र धाम, वृंदावन के अध्यक्ष समर्थश्री स्वामी त्रयम्बकेश्वर चैतन्य महाराज ने कहा कि श्रीधाम वृन्दावन में गायत्री पुरश्चरण की संपन्नता हेतु आयोजित पंच दिवसीय श्रीमहामहाविद्या गायत्री महायज्ञ समस्त दुर्गुणों को दूर करने वाला व मनवांछित फल प्रदान करने वाला है।इस दिव्य यज्ञ से समूचा वायुमंडल पवित्र होगा।साथ ही प्रत्येक जीव को सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होगी।
ब्रज सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने कहा है कि पंच दिवसीय श्रीमहामहाविद्या गायत्री महायज्ञ समूचे विश्व का कल्याण करने वाला है।इसके अग्नि कुंड में अरणी मंथन के द्वारा अग्नि प्रकट की गई है।जो कि भारतीय प्राचीन पद्धति है।हमारे देश में ऐसे आयोजन निरन्तर होते रहने चाहिए।इन्हीं से भारतीय वैदिक सनातन संस्कृति पल्लवित व पोषित होती है।
महोत्सव में दंडी स्वामी प्रभोधाश्रम महाराज, स्वामी माधवाश्रम महाराज, स्वामी गणेशाश्रम महाराज, आचार्य दिवाकर वशिष्ठ (गुरुजी), पवन ब्रह्मचारी, पंडित रामेश्वर पांडेय आदि की उपस्थिति विशेष रही।सायं काल वेदाज्ञ ब्राह्मणों के द्वारा यज्ञ भगवान की आरती गई।तत्पश्चात संत, ब्रजवासी वैष्णव सेवा आदि के कार्यक्रम भी संपन्न हुए।

About the author

Rekha Singh

Add Comment

Click here to post a comment

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0107013
This Month : 2334
This Year : 44306

Follow Me