कार्यक्रम

राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष बने संजय पंडित पाराशर

 

(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)

वृंदावन।परिक्रमा मार्ग स्थित सी.के. पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ की एक आवश्यक बैठक संस्थापक पंडित चंद्र लाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य आनंद बल्लभ गोस्वामी की संस्तुति पर प्रमुख समाजसेवी संजय पंडित पाराशर को राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ का उत्तर प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ के संस्थापक पंडित चंद्र लाल शर्मा ने कहा कि संजय पण्डित पाराशर को देश के सबसे बड़े प्रदेश का दायित्व प्रदान किया है।हमें आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास भी है, कि वे निश्चित ही इस दायित्व का निर्वहन करेंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य आनंद बल्लभ गोस्वामी ने कहा कि संजय पण्डित पाराशर संपूर्ण प्रदेश के साथ ब्रजमंडल के अतिरिक्त जिला इकाइयां तथा मंडल इकाइयों का भी गठन करेंगे।
संजय पण्डित पाराशर ने कहा कि राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ ने प्रदेश का जो दायित्व प्रदान किया है,उसका मैं भली-भांति निर्वाह करूंगा।साथ ही राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ को नई ऊंचाइयां प्रदान करूंगा।
ज्ञात हो कि संजय पंडित पाराशर कई वर्षों से राधारानी रोटी कपड़ा बैंक के संस्थापक हैं और समाज सेवा के लिए सदैव ही तत्पर रहते हैं।
इस अवसर पर समस्त ब्राह्मण सेवा संघ के युवा अध्यक्ष
पंडित गोविंद नारायण, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित बंसी तिवारी, संयोजक पंडित रामगोपाल शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव पंडित जगदीश नीलम, महानगर अध्यक्ष पंडित रसिक शास्त्री, पंडित तपेश पाठक, मीडिया प्रभारी पंडित नीरज गौड़, पंडित ब्रह्मदेव द्विवेदी, ब्रजेश शर्मा, नरेंद्र शर्मा आदि की उपस्थिति विशेष रही।

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0146912
This Month : 5701
This Year : 84205

Follow Me