कार्यक्रम

वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सतेन्द्र जोशी “नेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड” से अलंकृत

 

(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)

वृन्दावन।पिछले दिनों अयोध्या में संपन्न हुए हुए अंतर्राष्ट्रीय रामायण प्रतिष्ठा महोत्सव में ब्रज के वरिष्ठ साहित्यकार एवं श्रीकृष्ण कीर्ति पत्रिका के प्रधान संपादक डॉ. सतेन्द्र जोशी को उनके द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किए गए उत्कृष्ट लेखन के लिए “नेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान महामण्डलेश्वर स्वामी कंचन गिरि महाराज, श्रीश्री 1008 स्वामी संतोषानंद महाराज, देवभूमि उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत एवं कार्यक्रम के संयोजक डॉ.वी.पी सिंह आदि ने प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्र एवं ठाकुरजी का पटुका-प्रसादी-माला आदि भेंट करके दिया।
ज्ञात हो कि डॉ. सतेन्द्र जोशी विगत् 8 वर्षों से श्रीकृष्ण कीर्ति पत्रिका का सफल संपादन कर रहे हैं।साथ ही वे समाज सेवा के कार्य में भी पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ जुटे हुए हैं।इसके अलावा वे प्रख्यात मोटिवेशन स्पीकर भी है। उनकी स्पीच देश के विभिन्न प्रांतों में प्राय: होती रहती हैं।साथ ही उन्होंने हिन्दी और इंग्लिश भाषा में कई पुस्तकें भी लिखी है।जो कि काफी चर्चित और लोकप्रिय हैं।
वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सतेन्द्र जोशी को “नेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड” से अलंकृत किये जाने पर ब्रज साहित्य सेवा मंडल, वृन्दावन के अध्यक्ष डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, ब्रज जन सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ. राधाकांत शर्मा व छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व उप-निदेशक (सूचना व जनसंपर्क) टी.पी. त्रिपाठी ने हर्ष व्यक्त किया है।साथ ही प्रभु से उनके उज्जवल व मंगलमय भविष्य की कामना की है।

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0147212
This Month : 6001
This Year : 84505

Follow Me