कार्यक्रम

कलयुग के प्रत्यक्ष देवता हैं श्रीगिरिराज गोवर्धन : लक्ष्मी नारायण चौधरी

 

(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)

वृन्दावन।रमणरेती क्षेत्र स्थित श्रीजी सदन (फोगला आश्रम) में वृन्दावन रासलीला संस्थान व श्रीभगवान भजनाश्रम के संयुक्त तत्वावधान में श्रावण मास के अवसर पर चल रहे 20 दिवसीय 42वें झूलन महोत्सव के अंतर्गत प्रख्यात रासाचार्य स्वामी डॉ. देवकीनंदन शर्मा के निर्देशन में
गिरिराज पूजा, गोवर्धन लीला व 56 भोग दर्शन का आयोजन अत्यंत श्रद्धा व धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ।
महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उत्तर प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, श्रीभगवान भजनाश्रम के अध्यक्ष चांदबिहारी पाटोदिया आदि ने वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य श्रीगिरिराज शिला का दुग्धाभिषेक कर उनका पूजन-अर्चन किया।
मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि श्रीगिरिराज गोवर्धन कलयुग के प्रत्यक्ष देवता हैं,जो साक्षात रूप से ब्रजभूमि में विद्यमान होकर हम सब ब्रजवासियों की रक्षा करते हैं।साथ ही जो भक्त सच्चे मन से गिरिराज गोवर्धन की भक्ति करता है,गिरिराज बाबा उसकी सभी मनोकामना पूर्ण करते हैं।
इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, बिहारीलाल सर्राफ, नरदेव चौधरी, भारत भूषण शर्मा, सौरभ शर्मा, भागवताचार्य श्याम सुंदर गोस्वामी, युवा साहित्यकार डॉ. राधाकांत शर्मा, राजकुमार पोद्दार आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।रात्रि को संत, ब्रजवासी, वैष्णव सेवा (अन्नकूट प्रसादी) का आयोजन भी संपन्न हुआ।

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0147310
This Month : 6099
This Year : 84603

Follow Me