वृंदावन। गुरुवार को साधना गार्डन में ब्राह्मण सेवा संघ राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
अध्यक्षता करते हुए पंडित श्री राम कृपाल त्रिपाठी ने कहा कि ब्राह्मण सेवा संघ की स्थापना वस्तुतः सर्व समाज की सेवा करना ही उद्देश्य रहा है। अब राष्ट्रीय स्तर पर भी ब्राह्मण सेवा संघ नई सोपान स्थापित करेगा आचार्य आनंद बल्लभ गोस्वामी जब से ब्राह्मण सेवा संघ के अध्यक्ष बने हैं तब से निरंतर सेवा कार्य होते रहे हैं ।
संस्थापक पंडित चंद्र लाल शर्मा ने कहा कि मुझे ज्ञात है कि आनंद बल्लभ जी ही राष्ट्रीय स्तर पर कार्यभार संभाल सकते हैं।
आचार्य शुभेश शर्मन ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मुझे संरक्षक का कार्यभार प्रदान किया गया है मैं पूरा प्रयास करूंगा कि संघ को उच्चतम ऊंचाइयों पर पहुंचा सकूं।
पंडित राम गोपाल शर्मा ने कहा कि मैं संयोजक पद पर हर प्रकार से ब्राह्मण सेवा संघ के रूप में हर प्रकार से तन मन धन से सहयोग करूंगा।
राष्ट्रीय प्रवक्ता पंडित डी.पी. शास्त्री ने कहा नगर से लेकर राष्ट्र तक हर प्रकार से अखबारों के मध्य एवं चैनल वालों के माध्यम से संघ को सदैव प्रयास रत रहूंगा।
आचार्य आनंद बल्लभ गोस्वामी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चाहे ब्राह्मण सेवा संघ की दिग्दर्शिका हो या वामन वाटिका की स्थापना हो अथवा सर्व समाज होली मिलन का ऐतिहासिक समारोह हो इसके अतिरिक्त सभी जानते हैं कि वृंदावन कुंभ मेला में ब्राह्मण सेवा संघ द्वारा शिविर स्थापित करना ब्राह्मण सेवा संघ के अनेक लोकोपकारी कार्य समाज के हित में किए गए हैं। आगे भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में गुरु जी ने जो कार्य सोप है मैं सदैव संघ के प्रति निष्ठा पूर्वक कार्य करूंगा।
इस अवसर पर ब्राह्मण सेवा संघ के राष्ट्रीय संयोजक रामगोपाल शर्मा, पं. सुरेश चंद्र शर्मा, पं. बिहारी लाल शास्त्री, पं. राम नारायण बृजवासी, पं. योगेश द्विवेदी, महेश भारद्वाज, आचार्य विष्णु सिद्ध, आचार्य मृदुल कांत शास्त्री, पं. रसिक शास्त्री, गोविंद नारायण, लाल व्यास, संजय पंडित पाराशर, वंशी तिवारी, विमल चैतन्य ब्रह्मचारी, जे.पी. सारस्वत, महेश बाबा, अशोक अज्ञ, डॉ सुबोध गौतम, श्रीकांत त्रिपाठी, डॉ रमेश चंद्राचार्य, हिंदूवादी नेता छाया गौतम, प्रदीप पंडित, दिनेश शर्मा, आचार्य बुद्धि प्रकाश शर्मा, पंडित मुकेश मोहन शास्त्री, अश्वनी शर्मा, महेश भारद्वाज, मनमोहन गौतम, शैलेंद्र कृष्ण, आचार्य बालकृष्ण, रूप किशोर शर्मा, पं.अमित द्विवेदी, पं. बनवारी लाल गौड़, वंशी शुक्ला, राजेश पाठक, जगदीश नीलम, तपेश पाठक, सुरेश शुक्ला, नरेंद्र कुमार शर्मा, मोहनलाल शर्मा, बृजेश शर्मा, दाऊ भैया, आनंद द्विवेदी,चंद्र प्रकाश द्विवेदी, नारायण शुक्ला, अमित शर्मा, अजय शर्मा, पवन गौतम, पूर्ण प्रकाश कौशिक, दीनबंधु दास, नीरज गौतम, बॉबी दीक्षित, विनेश, विनोद पांडे, राम प्रकाश शर्मा, राजेश मिश्रा, कृष्ण दुबे, भगवत प्रसाद, गोविंद शर्मा रमाकांत, रजनीकांत गौतम, डॉ चंद्र प्रकाश, डॉ रमाकांत, अमित शर्मा, इंद्रपाल शर्मा, सतीश शास्त्री, मनमोहन गोस्वामी, राजेंद्र प्रसाद, सोनू पाठक, विनोद कृष्ण शर्मा, राजकुमार शर्मा, चंद्रकांत पांडे, डोरी लाल गौतम, नवल किशोर शर्मा आदि मौजूद रहे।
ब्राह्मण सेवा संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का हुआ गठन एवं सम्मान समारोह

Add Comment