कार्यक्रम

ठाकुर श्रीराधा दामोदर लाल महाराज ने दिए श्रीराम लला के भेष में माधुर्यमय दर्शन

हजारों दीप जलाकर व आतिशबाजी चलाकर मंदिर में दीपावली मनाई गई

(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)

वृन्दावन। सेवाकुंज क्षेत्र स्थित प्राचीन ठाकुर श्रीराधा दामोदर मंदिर में अयोध्या स्थित नवनिर्मित मन्दिर में हुए श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के पावन उपलक्ष्य में ठाकुर श्रीराधा दामोदर लाल जू देवजू महाराज ने श्रीराम लला के भेष में माधुर्यमय दर्शन दिए।
मन्दिर के वरिष्ठ सेवायत आचार्य करुण गोस्वामी महाराज ने बताया कि भगवान श्रीराम जन के आराध्य हैं।इसीलिए अयोध्या धाम में तैयार नवनिर्मित भव्य मंदिर में सम्पन्न हुए श्रीराम लला के दिव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आनंद समूचा देश अत्यंत श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है।इसी के अन्तर्गत श्रीधाम वृन्दावन के प्राचीन सप्त देवालयों में प्रमुख ठाकुर श्रीराधा दामोदर मंदिर को मन्दिर की प्रधान सेवायत आचार्या श्रीमती तरुलता गोस्वामी (मां गुसाई) के पावन सानिध्य पीले फूलों से सजाया गया है।साथ ही रंगोली सजाई गई है।दोपहर 12.29 बजे “अभिजीत मुहूर्त” में ठाकुर विग्रहों की विशेष आरती की गई।इसके अलावा दर्शनार्थ आने वाले सभी भक्तों-श्रृद्धालुओं को हलवा प्रसाद वितरित किया गया।
मंदिर के सेवायत आचार्य कृष्ण बलराम गोस्वामी महाराज ने कहा कि भगवान श्रीराम लला का दिव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव वैदिक सनातन संस्कृति एवं सभ्यता का महापर्व है।जो आज समूचे देश में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस पुण्य घड़ी का समूचे विश्व के राम भक्तों ने वर्षों तक इंतज़ार किया है।आज सभी राम भक्तों के हृदय को जो परमानंद की अनुभूति हुई है,उसका बखान नहीं किया जा सकता है।
सेवायत आचार्य पूर्णचंद्र गोस्वामी महाराज ने कहा कि श्रीराम लला के आगमन में समूचे ठाकुर श्रीराधा दामोदर मंदिर प्रांगण में भव्य दीपावली मनाई गया।साथ ही आतिशबाजी चलाई गई एवं पटाखे छोड़े गए।सायं को विशेष दीपदान किया गया।जिसमें 1101 दीपक प्रजल्लित किए गए।
इस अवसर पर देश-विदेश के असंख्य भक्तों-श्रृद्धालुओं ने ठाकुर श्रीराधा दामोदर लाल के श्रीराम लला के भेष में दर्शन कर पुण्य अर्जित किया।साथ ही मंदिर की चार परिक्रमा भी की।
आयोजन में मंदिर के सेवायत आचार्य तरुण गोस्वामी, ब्रज सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, ब्रजभूमि कल्याण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पण्डित बिहारीलाल वशिष्ठ, ब्रज जन सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ. राधाकांत शर्मा आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

About the author

Rekha Singh

Add Comment

Click here to post a comment

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0208565
This Month : 8068
This Year : 8068

Follow Me