कार्यक्रम

डॉ. राधाकांत शर्मा मथुरा रोडियो पर 14 नवम्बर को देंगे गोवर्धन लीला की जानकारी

(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)

वृन्दावन।ऑल इंडिया रेडियो (आकाशवाणी) के मथुरा-वृन्दावन केंद्र से नगर के युवा साहित्यकार डॉ. राधाकांत शर्मा की ब्रजवार्ता “ब्रज में गिरि गोवर्धन पूजा और वाकौ महत्व” का प्रसारण 14 नवम्बर 2023 को केंद्र द्वारा किया जाएगा।
इस बारे में जानकारी देते हुए आकाशवाणी मथुरा-वृन्दावन केंद्र के ब्रज साहित्यिक कार्यक्रमों के निष्पादक डॉ. देवेन्द्र सारस्वत ने बताया कि कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा को समूचे ब्रज चौरासी कोस में मनाए जाने वाले गिरिराज पूजा (अन्नकूट महोत्सव) की संपूर्ण जानकारी पर आधारित “ब्रज में गिरि गोवर्धन पूजा और वाकौ महत्व” विषय पर युवा साहित्यकार डॉ. राधाकांत शर्मा की ब्रजवार्ता का प्रसारण केंद्र से “ब्रज माधुरी” कार्यक्रम के अंतर्गत 14 नवम्बर 2023 मंगलवार को प्रातः 07:30 बजे से किया जाएगा।जिसका वाचन ब्रज भाषा में होगा।यह प्रसारण 10 मिनट का होगा,जिसे आप सभी श्रोतागण आकाशवाणी मथुरा-वृन्दावन के एफ. एम. चैनल संख्या 102.2 पर श्रवण कर सकते हैं।

About the author

Rekha Singh

Add Comment

Click here to post a comment

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0208468
This Month : 7971
This Year : 7971

Follow Me