मथुरा। भारतीय जनता पार्टी महानगर होली गेट मंडल द्वारा हालनगंज सेक्टर बूथ नंबर 285 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात कार्यक्रम को तहत देश को स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं के मथुरा वृंदावन विधायक श्रीकांत शर्मा ने सुना। यह इस कार्यक्रम का 104 वां संस्करण था। उनका यह रेडियो कार्यक्रम सुबह 11 बजे से ऑल इंडिया रेडियो, दूरदर्शन, ऑल इंडिया रेडियो न्यूज और मोबाइल एप पर प्रसारित किया गया। हालन गंज सेक्टर में विधायक पं. श्री कांत शर्मा द्वारा होली गेट मंडल के वार्ड नं 58 के बूथ संख्या 285 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर सुना गया।
मन की बात पर विधायक श्री कांत शर्मा ने बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा की प्रधानमंत्री के मन की बात देश के लिए कुछ कर गुजरने की प्रेरणा देता है। उन्होंने ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कभी राजनीति पर बात नहीं की, उन्होंने हमेशा राष्ट्र की बात की समाज की बात की। ‘मन की बात’ कार्यक्रम से हमें एक दिशा मिलती है। उन्होंने ने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में देश में शिक्षा में हो रही बदलवा को भी समझाया। प्रधानमंत्री ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में जलाया गया एक छोटा सा दीपक भी पूरे समाज को रोशन कर सकता है। मुझे यह देखकर बहुत खुशी होती है कि आज देशभर में शिक्षा को लेकर अभिनव प्रयास किए जा रहे हैं।प्रधानमंत्री ने ये बताया कि भारत टेक्नोलॉजी में कैसे तीब्र गति से आगे बढ़ रहा हैं उन्होंने ने कहा कि 23 अगस्त को अंतरिक्ष में एक नया इतिहास बना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मन की बात कार्यक्रम में चंद्रयान-3 की सफलता का जिक्र किया। पीएम मोदी ने दिल्ली में होने वाली जी-20 की बैठक की भी बात की। उन्होंने चीन में हुए यूनिवर्सिटी गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से बातचीत की। पीएम मोदी ने कहा कि पीएम मोदी ने कहा कि चंद्रयान को चन्द्रमा पर पहुंचे, तीन दिन से ज्यादा का समय हो रहा है। ये सफलता इतनी बड़ी है कि इसकी जितनी चर्चा की जाए, वो कम है। प्रधानमंत्री ने कहा कि सावन यानि महाशिव का महीना, उत्सव और उल्लास का महीना है। चंद्रयान की सफलता ने उत्सव के इस माहौल को कई गुना बढ़ा दिया है। पीएम ने कहा कि मेरे परिवारजन, 23 अगस्त को भारत ने और भारत के चंद्रयान ने ये साबित कर दिया है कि संकल्प के कुछ सूरज चाँद पर भी उगते हैं। पीएम मोदी ने चंद्रयान-3 की सफलता पर एक कविता भी पढ़ी। वही मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने विश्व संस्कृत दिवस पर बधाई दी।
पीएम ने कहा कि मुझे इस बार मुझे कई पत्र संस्कृत भाषा में मिले हैं। इसकी वजह यह है कि सावन मास की पूर्णिमा, इस तिथि को विश्व संस्कृत दिवस मनाया जाता है। पीएम ने इस मौके एक श्लोक भी पढ़ा।
सर्वेभ्य: विश्व-संस्कृत-दिवसस्य हार्द्य: शुभकामना:
पीएम मोदी ने कहा कि हम सब जानते हैं कि संस्कृत दुनिया की सबसे प्राचीन भाषाओं में से एक है। इसे कई आधुनिक भाषाओं की जननी भी कहा जाता है। उन्होंने कहा कि संस्कृत अपनी प्राचीनता के साथ-साथ अपनी वैज्ञानिकता और व्याकरण के लिए भी जानी जाती है।
मौके पर रहे महानगर महामंत्री श्री प्रदीप गोस्वामी मंडल अध्यक्ष लोकेश तायल मंडल उपाध्यक्ष गिरधारी लाल मंडल कोषाध्यक्ष ललित अग्रवाल मंडल मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा वार्ड अध्यक्ष राजीव अग्रवाल सेक्टर संयोजक अमित अग्रवाल संजय कश्यप वार्ड अध्यक्ष विनीत गुप्ता मेघश्याम माहौर रमाशंकर पांडे किशोरी बघेल कपिल ठाकुर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Add Comment