महाराज जी श्रीमद्भागवत कथा का दि.17 से 23 जुलाई,वरदनी महल में करेंगे वाचन।
रामेश्वरम :(तमिलनाडु)भारत के चार धामों में से एक,श्री रामेश्वरम धाम में भक्तों के साथ पहुंचे अंतर्राष्ट्रीय संत श्री अरविंद जी महाराज।
महाराज जी के साथ मध्य प्रदेश एवं आगरा से बहुत सारे भक्त गए हैं। बालाजी धाम परिवार एवं हरे राम हरे कृष्ण परिवार ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्रीराम कथा के तहत सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई,जिसमें पीत वस्त्र पहने,सिर पर कलश लिए बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल हुए। यात्रा में भक्ति का अनुपम रस बरसा और भगवान श्रीराम के जयघोषों से माहौल गूंजायमान हो गया।
मार्ग में जगह-जगह कलश यात्रा का स्वागत किया गया। कलश यात्रा की अगुवाई..पूज्य गुरुदेव संत श्री अरविंद जी महाराज, साथ मे आदरणीय अभिषेक भाई जी कर रहे थे। ये भव्य कलश यात्रा,वरदनी महल,कथा स्थल से प्रारंभ होकर,लक्ष्मण कुंड और लक्ष्मणेश्वर महादेव के दर्शन करते हुए, कथा स्थल पर पहुंची।
पूज्य गुरु जी के सानिध्य में श्री राम कथा के मुख्य आयोजक राजेश जी मारवाड़ी(गुना) मध्यप्रदेश,एवं मुख्य यजमान श्री किशोर जी,अनीता जी,अनूप जी,डॉली जी सपरिवार,भव्य कलश यात्रा में अग्रिम पंक्ति में मुख्य रूप से शामिल थे।
ये भव्य कलश,शोभायात्रा,वरदनी महल से निकाली गई। कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में भक्तगण,माताएं,बहिनें पदयात्रा कर रही थीं। एक ही ड्रेस कोड में पुरुष जयघोष करते हुए चल रहे थे। महिलाओं की लम्बी कतार थी,जिसमें वे पीले परिधान व लाल चुनरी पहने हुई थीं। उनके द्वारा भजन गाए जा रहे थे।
शोभायात्रा पवित्र मार्ग लक्ष्मण कुंड एवं लक्ष्मणेश्वर महादेव मंदिर से होती हुई, कथा स्थल वरदनी महल,जहां कलशों की स्थापना की गई,वहां पहुंची।
वहां काफी देर तक महिलाओं ने नृत्य करते हुए,भजन कीर्तन गाए।





















This Month : 2536
This Year : 33741
Add Comment