उत्तर प्रदेश कारोबार कार्यक्रम खेल देश-दुनिया मनोरंजन लेख साहित्य शिक्षा स्वास्थ्य

सोमवार को देश के शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा है…

सप्ताह के पहले दिन सोमवार को देश के शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। सेंसेक्स सुबह 10.09 बजे 180.96 अंकों की गिरावट के साथ 37,204.03 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 58.35 अंकों की कमजोरी के साथ 11,017.55 पर कारोबार करते देखा गया। अभी सेंसेक्स 190.83 अंक की गिरावट के साथ 37,194.16 और निफ्टी 54.40 अंक लुढ़ककर 11,021.50 पर कारोबार कर रहा है।

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स सुबह 180.43 अंकों की कमजोरी के साथ 37,204.56 पर और निफ्टी 81.05 अंकों की गिरावट के साथ 10,994.85 पर खुला।

बीते हफ्ते शुक्रवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 280.71 अंक बढ़कर 37,384.99 अंक और निफ्टी 97.95 अंक की तेजी के साथ 11,080.75 अंक पर बंद हुआ। घरेलू और वैश्विक सकारात्मक संकेतों के बीच शुरुआती कारोबार में शुक्रवार को सेंसेक्स बढ़त के साथ खुला। अभी सेंसेक्स 22.78 अंकों की बढ़त के साथ 37,125.50 और निफ्टी 3.10 अंकों की तेजी के साथ 10,985.90 पर कारोबार करता नजर आया।

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0232942
This Month : 1240
This Year : 32445

Follow Me