कारोबार

ब्रह्मलीन सन्त साध्वी गोपीवाला मां के त्रिदिवसीय तिरोभाव महोत्सव में सन्तों, निर्धनों व निराश्रितों को खाद्यान्न सामग्री, वस्त्र एवं दक्षिणा वितरित

वृन्दावन। छटीकरा रोड़ स्थित श्री कपिल कुटीर सांख्य योग आश्रम में चल रहे ब्रह्मलीन सन्त साध्वी गोपीवाला मां के त्रिदिवसीय तिरोभाव महोत्सव के अंतर्गत श्रीधाम वृंदावन एवं उसके निकटवर्ती ग्रामों के एक हजार से भी अधिक सन्तों, निर्धनों व निराश्रितों को खाद्यान्न सामग्री, वस्त्र एवं दक्षिणा आदि वितरित की गई। इसके अलावा कोलकाता से आये प्रख्यात आयुर्वेदिक चिकित्सकों के द्वारा रोगियों का परीक्षण करके उन्हें निःशुल्क औषधि वितरित की गई।
महामंडलेश्वर साध्वी राधिका साधिका पुरी जटा वाली माँ ने कहा कि ब्रह्मलीन साध्वी गोपीवाला मां अत्यंत परमवीतरागी व निष्पृह सन्त थीं। उन्होंने भगवत साधना के अलावा दरिद्र नारायणों की सेवा में अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया। वह नर सेवा को नारायण सेवा माना करतीं थीं
वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने कहा कि साध्वी गोपीवाला मां के संस्कार व परमाणु आज भी उनकी साधना स्थली कपिल कुटीर सांख्य योग आश्रम में मौजूद हैं। उसी के चलते यहां जन सेवा व लोक कल्याण के अनेकानेक कार्य हो रहे हैं।
बसपा के आगरा-अलीगढ़ मण्डल संयोजक देवी सिंह कुंतल ने कहा कि ब्रह्मलीन साध्वी गोपीवाला मां ने अपनी साधना के बल पर अनेक अद्भुत कार्य किये। वह अत्यंत चमत्कारिक सन्त थीं। उन जैसी पुण्यात्माओं का अब युग ही समाप्त हो गया है।
तिरोभाव महोत्सव में चल रहे अखण्ड महायज्ञ में सैंकड़ों सन्तों व विप्रों ने आहुतियां दीं। आयोजन में गीतानंद स्वामी, युवा साहित्यकार राधाकांत शर्मा, भागवताचार्य आशा साधिका, रूपा साधिका, मीरा साधिका, पूर्णिमा साधिका, नमिता साधिका, राखी देवी, भुवनानंद स्वामी, प्राणानंद स्वामी, दयानंद स्वामी, जोगानन्द स्वामी, अजरानंद स्वामी, पवन साहा, भूतनाथ, पवन गौतम, रामप्रकाश सक्सेना, डॉ. विनय लक्ष्मी सक्सेना, पप्पू सरदार, राजू शर्मा एवं भाजपा नेता रामदेव सिंह भगौर आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संचालन डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने किया।

About the author

Rekha Singh

Add Comment

Click here to post a comment

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0232985
This Month : 1283
This Year : 32488

Follow Me