कार्यक्रम

भागवत कृपा धाम आश्रम में सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा 07 अप्रैल से

 

प्रख्यात भागवताचार्य जगदीश चन्द्र शास्त्री महाराज अपनी सुमधुर वाणी के द्वारा कराएंगे श्रीमद्भागवत कथा की अमृत वर्षा

(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)

वृन्दावन। चैतन्य विहार फेस-1/पापड़ी चौराहा स्थित भागवत कृपा धाम आश्रम में श्रीवल्लभाचार्य जी सेवा प्रचार ट्रस्ट, वृन्दावन के द्वारा महाप्रभु वल्लभाचार्य महाराज के 549वें प्राकट्य महोत्सव के 34 वर्ष पूर्ण होने के पावन उपलक्ष्य में सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन 07 से 13 अप्रैल 2026 पर्यंत अत्यंत श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया जा रहा है।
जानकारी देते हुए महोत्सव के व्यवस्थापक दीपक शर्मा, गोविन्द शर्मा एवं अनुराग शर्मा ने बताया है कि कार्यक्रम के अन्तर्गत विश्वविख्यात भागवतोपासक जगदीश चन्द्र शास्त्री महाराज अपनी सुमधुर वाणी में अपराह्न 04 से सायं 7 बजे तक देश-विदेश से आए असंख्य भक्तों-श्रृद्धालुओं को श्रीमद्भागवत की अमृतमयी कथा का रसास्वादन कराएंगे।जिसमें सभी भक्त-श्रद्धालु सादर आमंत्रित हैं।

About the author

Rekha Singh

Add Comment

Click here to post a comment

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0004175
This Month : 4075
This Year : 4075

Follow Me