कार्यक्रम

श्रीराधा किशोरी निकुंज सेवा प्रकल्प ट्रस्ट के द्वारा चल रहा त्रिदिवसीय आयोजन धूमधाम से सम्पन्न

 

(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)

वृन्दावन।राम नगर कॉलोनी/परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीकृष्ण सेवा धाम में श्रीराधा किशोरी निकुंज सेवा प्रकल्प ट्रस्ट के तत्वावधान में चल रहा त्रिदिवसीय आयोजन विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मध्य धूमधाम से सम्पन्न हुआ।महोत्सव के समापन पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारीं “पद्म विभूषण” दीदी मां साध्वी ऋतंभरा ने समस्त भक्तों-श्रद्धालुओं को ब्रज महिमा एवं मनुष्य जीवन ने प्रभु भक्ति व भजन का महत्व बतलाया।साथ ही उन्होंने वर्तमान समय में सनातन धर्म व प्राचीन भारतीय वैदिक संस्कृति पर हो रहे कुठाराघात पर चिंता जताते हुए कहा कि आज अधर्मियों द्वारा हमारे धर्म व समाज पर जो आघात किया जा रहा है,वो बहुत ही दुर्भाग्य का विषय है।अगर ऐसी ही परिस्थितियां रहीं तो,वो दिन दूर नही जब सनातन धर्म समूचे भारत से विलुप्त हो जायेगा।वर्तमान में सनातन धर्म को जीवंत रखने के लिए हम सभी सनातन धर्मावलंबियों को एकजुट होकर इसकी रक्षा करनी होगी।क्योंकि जो धर्म की रक्षा करता है, धर्म भी उसी की रक्षा करता है।
कार्यक्रम में प्रख्यात भागवत प्रवक्ता आचार्य अम्बरीष कृष्ण महाराज, संत प्रवर रामदास महाराज, प्रख्यात साहित्यकार “यूपी रत्न” डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, श्रीनिवासाचार्य महाराज, आचार्य अंकित मिश्रा, डॉ. राधाकांत शर्मा, आचार्य सियाराम, डॉ. मृदुला तिवारी, आरती आहूजा, मनीष आहूजा, बिंदी, एकता, ध्रुवीय भाई, पूजा, पूर्णिता, निधी गुप्ता, बबिता, जयश्री चिंचोले, अमित मिश्रा, अंजना मिश्रा, अर्चना गुप्ता, संजय गुप्ता, रश्मि गुप्ता, विजय पाण्डे, शीला वाजपेई, अतुल मिश्रा, प्रमोद कुमार जालान आदि की उपस्थिति विशेष रही।

About the author

Rekha Singh

Add Comment

Click here to post a comment

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0004175
This Month : 4075
This Year : 4075

Follow Me