कार्यक्रम

बल-विद्या, बुद्धि-विवेक और भक्ति-ज्ञान के प्रदाता हैं श्रीहनुमानजी महाराज : डॉ. अनुराग कृष्ण पाठक

 

(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)

वृन्दावन।अटल्ला चुंगी क्षेत्र स्थित वृन्दावन बालाजी देवस्थान में देवस्थान का चतुर्थ पाटोत्सव अत्यंत श्रद्धा व धूमधाम के साथ प्रख्यात आध्यात्मिक गुरु डॉ. अनुराग कृष्ण पाठक के पावन सानिध्य में सम्पन्न हुआ। जिसके अंतर्गत प्रातः काल श्रीहनुमानजी महाराज के श्रीविग्रह का पंचामृत से अभिषेक किया गया।साथ ही उनका विशेष श्रृंगार व पूजन करके नवीन पोशाक धारण करायी गईं।इसके अलावा उन्हें सवामनी लड्डुओं का भोग लगाया गया।सायं काल हनुमान चालीसा व सुंदरकाण्ड का संगीतमय सामूहिक गायन हुआ।तत्पश्चात सरस भजन संध्या संपन्न हुई।जिसमें कई प्रख्यात भजन गायकों द्वारा श्रीहनुमानजी महाराज की महिमा से ओत-प्रोत भजनों का संगीत की मृदुल स्वर लहरियों के मध्य गायन किया गया।
बालाजी देवस्थान के संस्थापक अध्यक्ष व आध्यात्मिक गुरु डॉ. अनुराग कृष्ण पाठक ने कहा कि श्रीहनुमानजी महाराज बल-विद्या, बुद्धि-विवेक और भक्ति-ज्ञान के प्रदाता हैं।वे सप्त चिरंजीवियों में से एक हैं। श्रीहनुमानजी महाराज की आराधना करने से भगवान श्रीराम भी सहज में ही प्रसन्न हो जाते हैं और उनकी कृपा की दृष्टि सदा हमारे ऊपर बनी रहती है।
प्रमुख समाजसेवी व मथुरा-वृन्दावन नगर निगम के वरिष्ठ पार्षद पंडित राधाकृष्ण पाठक ने कहा कि वृन्दावन बालाजी देवस्थान की स्थापना हमारे सदगुरुदेव बाबा नीम करौरी महाराज की सद्प्रेरणा से हुई है।यहां प्रतिष्ठित हनुमानजी महाराज की प्रतिमा अत्यंत सिद्ध व चमत्कारिक है।
प्रख्यात साहित्यकार “यूपी रत्न” डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने कहा कि वृन्दावन बालाजी देवस्थान श्रीधाम वृन्दावन का गौरव है।यहां पर हनुमानजी महाराज के साथ उनके पांच भाइयों की प्रतिमाएं भी विराजित हैं। जो कि विश्व में यहां के अलावा कहीं पर भी नहीं हैं।
श्रीकृष्ण काली पीठाधीश्वर डॉ. केशवाचार्य महाराज ने कहा कि वृन्दावन बालाजी देवस्थान में स्थित हनुमान स्तम्भ पर समूचा हनुमान चालीसा लिपिबद्ध है।जिसकी परिक्रमा करने से मनोवांछित फल प्राप्त होता है।
महोत्सव का समापन महाआरती व सन्त, ब्रजवासी, वैष्णव सेवा एवं वृहद भंडारे के साथ हुआ।जिसमें सैकड़ों व्यक्तियों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर भाजपा नेता पदम सिंह शर्मा, ठाकुर बांके बिहारी मंदिर की हाई पॉवर कमेटी के सदस्य दिनेश गोस्वामी, मथुरा-वृंदावन नगर निगम की मनोनीत भाजपा पार्षद श्रीमती शशि शुक्ला, एडवोकेट, भाजपा नेत्री श्रीमती मुदित्ता शर्मा, पार्षद सुमित गौतम, श्रीगोपाल वसिष्ठ, धर्मेंद्र गौतम (लीला भैया), प्रमुख समाज सेवी गोविंद कृष्ण पाठक, महंत हेमकांत शरण महाराज, डॉ. राधाकांत शर्मा आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

About the author

Rekha Singh

Add Comment

Click here to post a comment

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0004175
This Month : 4075
This Year : 4075

Follow Me