कार्यक्रम

श्रीकृष्ण काली पीठ में कन्या पूजन और पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ दस-दिवसीय शतचंडी महायज्ञ

(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)

वृन्दावन।गोपीनाथ बाज़ार स्थित श्रीकृष्ण काली पीठ में चैत्र नवरात्रि के उपलक्ष्य में चल रहे शतचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति श्रीकृष्ण काली पीठाधीश्वर डॉ. केशवाचार्य महाराज के पावन सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य सम्पन्न हुई।जिसमें वैदज्ञ विप्रों एवं भक्तों व श्रद्धालुओं ने अत्यंत विधि-विधान से अपनी आहुतियां दीं।साथ ही 500 से भी अधिक कन्याओं व लांगुराओं का पूजन-अर्चन करके उन्हें भोजन प्रसाद ग्रहण करा कर उन्हें उपहार वितरित किए गए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग एवं मथुरा-वृन्दावन के विधायक पण्डित श्रीकान्त शर्मा ने कहा कि श्रीकृष्ण काली पीठ वृन्दावन का अत्यंत प्राचीन धार्मिक स्थल है।यहां प्रतिवर्ष दोनों नवरात्रों में विश्वकल्याणार्थ शतचंडी महायज्ञ आयोजित किया जाता है।जिसमें दूर-दराज के असंख्य भक्त-श्रद्धालु अत्यंत श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ भाग लेते हैं।
श्रीकृष्ण काली पीठाधीश्वर डॉ. केशवाचार्य महाराज ने कहा कि वृन्दावन में कृष्णोपासना के अलावा मां दुर्गा की उपासना भी अत्यंत श्रद्धा के साथ की जाती है।इसका प्रमाण यहां आने भक्तों व श्रद्धालुओं की असंख्य संख्या स्वयं प्रगट करती है।
प्रख्यात साहित्यकार “यूपी रत्न” डॉ. गोपाल चतुर्वेदी व मथुरा-वृन्दावन नगर निगम के पार्षद पंडित राधाकृष्ण पाठक ने कहा कि श्रीकृष्ण काली पीठ श्रीधाम वृन्दावन का गौरव है।यह स्थान ऐतिहासिक व पौराणिक महत्व का है।इस स्थान से तमाम प्रख्यात संत, धर्माचार्य व राजनेता जुड़े हैं।जिनकी इस स्थान के प्रति अपार आस्था है।
कार्यक्रम में प्रमुख समाजसेवी शैलेन्द्र अग्रवाल, चंद्रप्रताप सिंह सिकरवार, पार्षद डॉ. रूप किशोर वर्मा (रूपन), पार्षद पंकज अरोड़ा, रंग पुरोधा पण्डित विजय कुमार मिश्रा, पूर्व प्राचार्य डॉ. विनोद बनर्जी, भीमसैन अग्रवाल (चक्की वाले), भाजपा नेत्री सरोज गोला, आलोक बंसल, पूर्व पार्षद हेमन्त भारती, तरुण मिश्रा, आदित्य आचार्य, युवा साहित्यकार डॉ. राधाकांत शर्मा आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

About the author

Rekha Singh

Add Comment

Click here to post a comment

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0246765
This Month : 661
This Year : 46268

Follow Me