कार्यक्रम

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रक्तवीर मातृ शक्तियों का किया सम्मान

 

(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)

वृन्दावन।गोपाल वाटिका स्थित वी एस एस वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर पर वृन्दावन सेवा संस्थान द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।जिसके अंतर्गत दो या दो से अधिक बार रक्तदान 10 महिलाओं का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एड. प्रतिभा शर्मा, सीता अग्रवाल और डॉ. मंजू शर्मा ने बताया कि नारी आज अंतरिक्ष, क्रिकेट, राजनीति, चिकित्सा सहित हर क्षेत्र में सफल हो रही हैं। ऐसे सम्मान समारोह महिलाओं को आगे बढ़ने को प्रेरित करते हैं।
विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारीं सौ शैय्या हॉस्पिटल की डॉ. तन्वी दुआ एवं आर. के. मिशन हॉस्पिटल की ब्लड बैंक प्रभारी शिखा चाहर ने निरंतर रक्तदान करने वाली निशा रानी, पिंकी देवी, भावना अग्रवाल, सोनिया विश्वास, शीला सिंह, सपना खंडेलवाल, यशी अग्रवाल, अदिति अग्रवाल और रंजना अग्रवाल आदि को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।साथ ही उन्होंने बताया कि रक्तदान करने से न सिर्फ मरीज की जान बचती है बल्कि रक्तदान करने वाले का भी स्वास्थ्य अच्छा रहता है।
वृंदावन सेवा संस्थान के लक्ष्मण प्रसाद अग्रवाल एवं गिरधारी लाल अग्रवाल ने कहा कि हमारी संस्था के माध्यम से अब तक अनेकों महिलाएं सिलाई, कंप्यूटर्स, ब्यूटी पार्लर आदि का प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भर बन चुकी हैं। इसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए आज रक्तदान करने वाली 10 नारी शक्ति को सम्मानित करते हुए हमारी संस्था गर्व का अनुभव कर रही है, क्योंकि ऐसी महिलाओं के कारण ही लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ रही है।
विश्वनाथ गुप्ता, ब्रजकिशोर त्रिपाठी एवं अखिल अग्रवाल खांड वालों ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य रक्तदान क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं की सेवा को पहचान देना और अन्य महिलाओं को प्रेरित करना है।
इस अवसार पर गोविंद खंडेलवाल, प्रीत अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, सुनीता अग्र

About the author

Rekha Singh

Add Comment

Click here to post a comment

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0237196
This Month : 5494
This Year : 36699

Follow Me