कार्यक्रम

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मां सीता रसोई ने किया महिलाओं का सम्मान

महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाली महिलाएं हुईं “सनातन नारी शक्ति सम्मान” से अलंकृत

(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)

वृन्दावन।परिक्रमा मार्ग/ज्ञान गुदड़ी स्थित श्रीपंच हरिव्यासी महानिर्वाणी निर्मोही अखाड़ा (छत्तीसगढ़ कुंज) में श्रीतुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज की प्रेरणा से मां सीता रसोई के द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर “सनातन नारी शक्ति सम्मान समारोह” का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ। जिसके अंतर्गत मां सीता रसोई की संस्थापक व संकट मोचन सेना (महिला प्रकोष्ठ) की अध्यक्ष “पंजाब रत्न” श्रीमती मनप्रीत कौर (लुधियाना), चित्रकूट स्थित श्रीतुलसी पीठ के उत्तराधिकारी आचार्य रामचंद्र दास महाराज एवं प्रख्यात भजन गायक चित्र-विचित्र महाराज के द्वारा प्रख्यात ओडिसी नृत्यांगना कुंजलता मिश्रा, कथक डांसर गीतांजलि (ब्रज की राधा), सब-इंस्पेक्टर, पुलिस अलका रानी, श्रीमती भारती देवी, प्रमुख भाजपा नेत्री श्रीमती सरोज गोला, ब्रज सेवा संस्थान की निदेशक श्रीमती वसुधा चतुर्वेदी, इशिता शर्मा, प्रियंका सिंह, ऐश्वर्या कौशिक, सनाया शर्मा एवं श्वेता चौहान आदि 12 महिलाओं को सम्मानित किया गया।साथ ही प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र एवं ठाकुरजी का पटुका-प्रसादी-माला आदि भेंट कर उन्हें “सनातन नारी शक्ति सम्मान” से अलंकृत किया गया।
इस अवसर पर श्रीमज्जगद्गुरु विष्णुस्वामी विजयराम देवाचार्य भैयाजी महाराज (वल्लभगढ़ वाले), गोरीलाल कुंज के श्रीमहंत स्वामी किशोर दास देवजू महाराज, पीपाद्वाराचार्य जगद्गुरु बाबा बलरामदास देवाचार्य महाराज, महामंडलेश्वर महंत गोपीकृष्ण दास महाराज, पुराण मनीषी कौशिक जी महाराज, चतु:संप्रदाय के श्रीमहंत फूलडोल बिहारीदास महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी सच्चिदानंद शास्त्री,प्रख्यात साहित्यकार “यूपी रत्न” डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ब्रज भूमि कल्याण परिषद् के अध्यक्ष पण्डित बिहारीलाल वशिष्ठ, महंत सुन्दरदास महाराज, संत रसिक माधव दास, प्रमुख समाजसेवी एस. के. शर्मा, याज्ञिक रत्न आचार्य विष्णुकांत शास्त्री, आचार्य मृदुलकांत शास्त्री, डॉ. मनोज मोहन शास्त्री, प्रख्यात चित्रकार “यूपी रत्न” द्वारिका आनंद, भागवताचार्य संजीव कृष्ण ठाकुरजी, महंत रामचंद्र दास, आचार्य पीठाधीश्वर स्वामी यदुनंदनाचार्य महाराज, सनातन पथ के संस्थापक अध्यक्ष डॉक्टर गौरव शर्मा, प्रख्यात सनातन सेवी अंशुल पाराशर, युवराज वेदांत आचार्य, युवा साहित्यकार डॉ. राधाकांत शर्मा, पार्षद सुमित गौतम, आचार्य ईश्वरचन्द्र रावत आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन सन्त, ब्रजवासी वैष्णव सेवा एवं वृहद भंडारे के साथ हुआ।जिसमें सैकड़ों व्यक्तियों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।

About the author

Rekha Singh

Add Comment

Click here to post a comment

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0237197
This Month : 5495
This Year : 36700

Follow Me