कार्यक्रम

भक्ति धाम में दिव्यांग व्यक्तियों को निःशुल्क कृत्रिम अंग व उपकरणों का वितरण 09 मार्च को

(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)

वृन्दावन।रुक्मणि विहार, सैक्टर-1 स्थित भक्ति धाम में प्रमुख समाज सेविका श्रीमती कृष्णा देवी गोयल (धर्मपत्नी कृष्ण गोपाल गोयल) माताजी राजकुमार गोयल (कृष्णा राइस मिल्स, पातडा) की चतुर्थ पुण्य तिथि के उपलक्ष्य में भक्ति धाम वैलफेयर एंड चैरिटेबल ट्रस्ट(रजि.) पटियाला/वृन्दावन एवं कल्याणम् करोति, मथुरा के संयुक्त तत्वावधान में 09 मार्च 2026 को प्रातः 09 बजे से दोपहर 01 बजे तक दिव्यांग सहायता शिविर आयोजित किया जाएगा।
जानकारी देते हुए आयोजन के समन्वयक “यूपी रत्न” डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया है कि इस दिव्यांग सहायता शिविर में विकलांगों के लिए कृत्रिम अंग, व्हीलचेयर एवं वॉकर आदि का निःशुल्क वितरण भक्ति धाम वैलफेयर एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष के. एल. बंसल, सचिव संदीप कुमार सिंघला, कोषाध्यक्ष रामशरण गुप्ता, कल्याणम् करोति,मथुरा के सचिव सुनील शर्मा एवं प्रमुख समाजसेवी राजकुमार गोयल आदि के द्वारा किया जायेगा।
डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया कि इस दिव्यांग सहायता शिविर में देश-विदेश के विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।शिविर का समापन संत, ब्रजवासी,वैष्णव सेवा एवं वृहद भंडारे के साथ होगा।

About the author

Rekha Singh

Add Comment

Click here to post a comment

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0233864
This Month : 2162
This Year : 33367

Follow Me