श्रीमद्जगद्गुरु विजयराम देवाचार्य भैयाजी महाराज ने हजारों भक्तों संग की वृन्दावन की परिक्रमा
(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)
वृन्दावन।परिक्रमा मार्ग-चामुण्डा मोड़ स्थित श्रीशेष नारायण मन्दिर (आनंद धाम आश्रम) में प्रख्यात सन्त श्रीमद्जगद्गुरु विजयराम देवाचार्य भैयाजी महाराज (वल्लभगढ़ वाले) के पावन सानिध्य में दिव्य व भव्य होली महोत्सव विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मध्य अत्यंत श्रद्धा और धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ।
सर्वप्रथम प्रातःकाल समस्त भक्त परिकर के द्वारा पूज्य महाराजश्री के निर्देशन में गाजे-बाजे के मध्य नाचते-झूमते, रंग-गुलाल व पुष्प वर्षा करते हुए श्रीधाम वृन्दावन की पंच कोसी परिक्रमा की गई।तत्पश्चात श्रीहनुमद् आराधन मण्डल के द्वारा सुन्दरकाण्ड का संगीतमय सामूहिक पाठ किया गया।इसके अलावा महामण्डलेश्वरों, श्रीमहंतों, महंतों व विद्वानों का सम्मान व सन्त, ब्रजवासी वैष्णव सेवा एवं वृहद भंडारा आदि के कार्यक्रम सम्पन्न हुए।
इस अवसर पर अयोध्या स्थित मणिराम दास महाराज की छावनी आश्रम से पधारे महंत कमल नयन दास महाराज ने कहा कि श्रीशेष नारायण मन्दिर (आनंद धाम आश्रम) के अधिष्ठाता श्रीमद्जगद्गुरु विजयराम देवाचार्य भैयाजी महाराज (वल्लभगढ़ वाले) धर्म व अध्यात्म की बहुमूल्य निधि हैं।वे समूचे विश्व में भारतीय वैदिक संस्कृति व सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार करने का जो अद्भुत कार्य कर रहे हैं,वो अति प्रशंसनीय है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से गोरेदाऊजी आश्रम के महंत प्रहलाद दास महाराज, कलाधारी बगीची आश्रम के महंत जयराम दास महाराज, श्रीनाभापीठ सुदामा कुटी के श्रीमहंत अमर दास महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी सच्चिदानंद शास्त्री महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी चित्प्रकाशानंद महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी राधाप्रसाद देवजू महाराज, प्रख्यात साहित्यकार “यूपी रत्न” डॉ गोपाल चतुर्वेदी, महंत सुंदरदास महाराज, महंत किशोरी शरण महाराज, महंत सनत कुमार महाराज, महंत श्यामदास महाराज, महंत हेमकांत शरण महाराज, महंत अवधेश दास महाराज (बयाना), महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज, डॉ. रमेश चंद्राचार्य विधिशास्त्री महाराज, डॉ. मनोज मोहन शास्त्री, पंडित आर.एन. द्विवेदी (राजू भैया), महंत श्यामसुंदर दास महाराज, महंत हरिशंकर नागा, डॉ. राधाकांत शर्मा आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।





















This Month : 649
This Year : 31854
Add Comment