कार्यक्रम

महामहिम राष्ट्रपति महोदया को दिया वृन्दावन रामकृष्ण मिशन में आने का निमंत्रण

कैंसर रोगियों के लिए पूर्णत: समर्पित ब्लॉक का होगा उद्घाटन

(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)

वृन्दावन। मथुरा रोड़ स्थित रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल में समर्पित कैंसर ब्लॉक के उद्घाटन के लिए मंगलवार को वृन्दावन रामकृष्ण मठ एवं मिशन के सचिव स्वामी सुप्रकाशानंद महाराज एवं सह सचिव स्वामी कालीकृष्णानंद महाराज ने महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को वृन्दावन आने का निमंत्रण दिया।
निर्धन, असहाय एवं जरुरतमंद रोगी नारायण की सेवा में समर्पित रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल में कैंसर रोगियों के सेवार्थ एक पूर्णतया समर्पित कैंसर ब्लॉक (68000 वर्ग फुट चार मंजिला) जल्द शुरु होने जा रही है। जिसकी विधिवत तथा औपचारिक शुरुआत मार्च महीने के अंतिम सप्ताह तक होने की पूरी संभावना है। मंगलवार को सेवाश्रम के सचिव स्वामी सुप्रकाशानंद महाराज एवं सह सचिव स्वामी कालीकृष्णानंद महाराज ने महामहिम से औपचारिक भेंट कर इस आधुनिक कैंसर विंग के उद्घाटन हेतु वृन्दावन आने का निमंत्रण दिया।
महामहिम से भेंट के बाद उन्होंने बताया कि महामहिम ने सेवा के इस विराट प्रकल्प की सराहना करते हुए कहा कि यह कैंसर प्रकल्प जरूरतमंद एवं असहाय लोगों के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा।
उन्होंने बताया की जल्द ही उनके कार्यालय से उदघाटन की तारीख की सूचना भेजी जाएगी। महामहिम इस से पहले रामकृष्ण मिशन के रांची एवं जमशेदपुर शाखाओं में उनकी यात्रा के पलों को महाराज लोगों के संग याद किया।
उन्होंने महामहिम को युगपुरुष स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा भेंट करते हुए कहा कि इन्हीं युगपुरुष की प्रेरणापुंज का यह बीज आज 400 बिस्तरों वाले अस्पताल का साकार वटवृक्ष बन चुका है। उन्होंने बताया कि आसपास के क्षेत्रों में यह कैंसर ब्लॉक रोगियों के सेवार्थ और लाभार्थ उत्कृष्ट कार्य करेगी।
अत्याधुनिक मेडिकल संसाधनों से सुसज्जित एवं सुशोभित इस कैंसर ब्लॉक में रेडियोथेरेपी, ब्रकीथेरेपी, कैंसर आधुनिक शल्य चिकित्सा, कीमोथेरेपी, इम्मुनोथेरपी एवं हॉर्मोनथेरपी, आर.टी. सीटी स्कैन, पिईटी सीटी स्कैन, एक जनरल वार्ड, डे केयर, फार्मेसी, प्राइवेट केबिन जैसे कई सुविधाएँ उपलब्ध हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं आस-पास के राज्यों में यह केवल एकमात्र आधुनिकतम सुविधावाली कैंसर चिकित्सा विभाग होगी एवं यहाँ पर हर तरह के कैंसर का पूर्ण इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी।

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Latest News

Our Visitors

0224623
This Month : 5129
This Year : 24126

Follow Me