कार्यक्रम

श्री गौतम ऋषि आश्रम में धूमधाम से सम्पन्न हुआ पण्डित बिहारी दास त्यागी महाराज का अष्ट-दिवसीय वार्षिक महोत्सव

श्रीनिंबार्क संप्रदाय की बहुमूल्य निधि थे पण्डित बिहारी दास त्यागी महाराज : श्रीमहंत सर्वेश्वर शरण महाराज (मामाजी)

(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)

वृन्दावन।वाराह घाट-परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीगौतम ऋषि आश्रम में चल रहा निंबार्क संस्कृत महाविद्यालय एवं गौतम ऋषि आश्रम के संस्थापक सन्त शिरोमणि पण्डित बिहारी दास त्यागी महाराज का अष्ट-दिवसीय वार्षिक महोत्सव अनंतश्री विभूषित मुकुंद शरण बाबा महाराज एवं श्रीमहंत सर्वेश्वर शरण महाराज (मामाजी) के पावन सानिध्य में अत्यन्त श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ।जिसके अंतर्गत प्रख्यात भागवताचार्य पण्डित रमेश चंद्र शास्त्री महाराज के द्वारा समस्त भक्तों-श्रद्धालुओं को सप्तदिवसीय श्रीनिंबार्क भागवत कथा श्रवण कराई गई।इसके अलावा प्रख्यात रासाचार्य स्वामी भुवनेश्वर वशिष्ठ के निर्देशन में रासलीला का अत्यन्त नयनाभिराम व चित्ताकर्षक मंचन किया गया तथा सरस भजन संध्या आयोजित हुई।जिसमें प्रख्यात भजन गायक बनवारी महाराज (मुम्बई) के द्वारा ठाकुरश्री राधा कृष्ण की महिमा से ओत-प्रोत भजनों का संगीत की मृदुल स्वर लहरियों के मध्य गायन किया गया।इससे पूर्व महावाणी पाठ किया गया।साथ ही निंबार्क संप्रदाय के संतो के द्वारा मंगल बधाई समाज गायन भी हुआ।
श्रीगौतम ऋषि आश्रम के श्रीमहंत सर्वेश्वर शरण महाराज (मामाजी) ने कहा कि हमारे दादा गुरु सन्त शिरोमणि पण्डित बिहारी दास त्यागी महाराज निंबार्क संप्रदाय की बहुमूल्य निधि थे।उन्होंने ही प्रभु भक्ति व धर्म-अध्यात्म के प्रचार-प्रसार हेतु
श्रीगौतम ऋषि आश्रम की स्थापना की थी।जिसके द्वारा साधु-सन्त सेवा, गौ-विप्र सेवा, नित्य अन्न क्षेत्र, श्रीहरिनाम संकीर्तन आदि अनेकानेक सेवा प्रकल्प निस्वार्थ भाव से चलाए जा रहे हैं।
महोत्सव में प्रख्यात सन्त प्रेमानंद महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी हेमकांत शरण देवाचार्य महाराज (मदन मोहन कुंज), प्रख्यात साहित्यकार “यूपी रत्न” डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, महामंडलेश्वर स्वामी राधाप्रसाद देव जू महाराज, भागवताचार्य डॉ. अशोक शास्त्री (करौली), ब्रजबिहारी शास्त्री, हरि बाबू (मथुरा), दशरथ सिंह (जयपुर), बाबू सिंह राजावत, सुरेश माथुर, किशन यादव, महंत संतदास महाराज, श्रीमहंत चन्द्रदास महाराज, महंत मोहिनी शरण महाराज, महंत हरिशंकर नागा, पंडित ओमप्रकाश शास्त्री, बाबा प्रेम दास एवं डॉ. राधाकांत शर्मा आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।महोत्सव का समापन महंतों के सम्मान एवं सन्त, ब्रजवासी, वैष्णव सेवा (वृहद भंडारे) के साथ हुआ।जिसमें असंख्य व्यक्तियों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।

About the author

Rekha Singh

Add Comment

Click here to post a comment

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Latest News

Our Visitors

0220780
This Month : 1286
This Year : 20283

Follow Me