(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)
वृन्दावन। परिक्रमा मार्ग स्थित ललित कुंज में श्रीस्वामी हरिदास पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी राधा प्रसाद देव जू महाराज का 68 वां अवतरण दिवस विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मध्य अत्यन्त श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत नगर के कई प्रख्यात सन्तों, विद्वानों, धर्माचार्यों, राजनेताओं व समाजसेवियों द्वारा पूज्य महाराजश्री का सम्मान व अभिनंदन किया गया।साथ ही ठाकुर बांके बिहारी महाराज से उनके स्वस्थ्य, उज्ज्वल व सुधीर्घ जीवन एवं मंगलमय भविष्य की कामना की।तत्पश्चात समस्त शिष्य परिकर के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य उनका पूजन-अर्चन किया गया। इसके अलावा अत्यंत नयनाभिराम व चित्ताकर्षक फूल बंगला सजाया गया तथा वीणा म्यूजिकल ग्रुप के द्वारा ब्रजेश गिरि के निर्देशन में सरस भजन संध्या आयोजित हुई।जिसमें प्रख्यात भजन गायकों द्वारा जन्म की बधाइयों का गायन किया गया।साथ ही फूलों की भव्य होली खेली गई।
इस अवसर पर प्रख्यात साहित्यकार “यूपी रत्न” डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पण्डित बिहारीलाल वशिष्ठ, महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. सत्यानंद सरस्वती (अधिकारी गुरुजी), महामंडलेश्वर स्वामी सच्चिदानंद शास्त्री महाराज, महंत सुंदरदास महाराज, सन्त रामदास महाराज (अयोध्या), श्रीमहंत चंद्रदास महाराज, महंत जयराम दास महाराज, आचार्य बद्रीश महाराज, भगवताचार्य मृदुल कृष्ण शास्त्री, प्रमुख समाजसेवी रामकिशन अग्रवाल (बसेरा ग्रुप), तरुण मिश्रा, श्रीमती शालू मिश्रा, डॉ. राधाकांत शर्मा आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
चतु: संप्रदाय विरक्त वैष्णव परिषद् के महन्त मोहिनी बिहारी शरण महाराज ने सभी सन्तों-विद्वानों का स्वागत व आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन महंतों का सम्मान व सन्त,ब्रजवासी, वैष्णव सेवा एवं वृहद भंडारे के साथ हुआ।





















This Month : 1286
This Year : 20283
Add Comment