कार्यक्रम

अरुण शर्मा “लक्की हिन्दुस्तानी” अमॅच्योर जीत कुनो डो एसोसिएशन ऑफ दिल्ली के सर्वसम्मति से चुने गए दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष

 

(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)

नई दिल्ली।जीत कुनो डो मार्शल आर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं अमॅच्योर जीत कुनो डो एसोसिएशन ऑफ दिल्ली (रजि.) के तत्वावधान में एक भव्य एवं अत्यंत गरिमामय नियुक्ति समारोह एवं वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम खेल, समाज और राष्ट्र निर्माण की भावना से ओतप्रोत रहा।
वार्षिक आम सभा में फेडरेशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने राष्ट्रीय महासचिव विकास गिहरा के नेतृत्व तथा चुनाव अधिकारी की उपस्थिति में अरुण शर्मा, जिन्हें लोकप्रिय रूप से “लक्की हिंदुस्तानी” के नाम से जाना जाता है। उन्हें सर्वसम्मति से दिल्ली राज्य अध्यक्ष चुना।
इस अवसर पर फेडरेशन के पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में खेलों के विकास की विस्तृत एवं दूरदर्शी रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि नवनियुक्त माननीय दिल्ली राज्य अध्यक्ष अरुण शर्मा “लक्की हिंदुस्तानी” के नेतृत्व में आने वाले समय में युवाओं को खेलों से जोड़ने, मार्शल आर्ट्स एवं भारतीय पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने तथा राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाओं को निखारने के लिए ठोस, योजनाबद्ध एवं प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
दिल्ली राज्य अध्यक्ष चुने जाने के बाद अपने संबोधन में अरुण शर्मा “लक्की हिंदुस्तानी” ने समारोह में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों, फेडरेशन के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं जनसमूह का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार एवं दिल्ली सरकार द्वारा खेलों के विकास हेतु संचालित खेलो इंडिया, फिट इंडिया सहित अन्य विभिन्न सरकारी योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि फेडरेशन आगामी दिनों में इन योजनाओं की जानकारी प्रत्येक खिलाड़ी तक पहुँचाने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। साथ ही उन्होंने भारतीय पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहित करने एवं उन्हें सरकार द्वारा अनुदान प्राप्त खेलों की श्रेणी में शामिल करवाने के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प भी दोहराया।
उल्लेखनीय है कि अरुण शर्मा “लक्की हिंदुस्तानी” विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों में अग्रणी भूमिका निभाते हुए लंबे समय से राष्ट्र एवं समाजहित में निरंतर सक्रिय रूप से कार्यरत रहे हैं। उनकी नियुक्ति को खेल जगत में एक सकारात्मक, प्रेरणादायी एवं दूरगामी कदम के रूप में देखा जा रहा है।कार्यक्रम के दौरान पंजाबी सभा के चेयरमैन नरेन्द्र मेहता (पप्पी) एवं प्रधान प्रवीण मदान के नेतृत्व में सभा के सदस्यों अनिल खुराना, अजय सचदेवा, कमल बाली, पवन शर्मा, मनीष ग्रोवर, नितिन लखनपाल, बी. एस. मक्कड़, अजीत मक्कड़, सुशील खन्ना, तरुण अरोड़ा द्वारा अरुण शर्मा का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इसके अलावा विभिन्न खेल संगठनों एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा भी उन्हें सम्मानित किया गया।समारोह में पंडित भोलानाथ शुक्ला, पवन सचदेवा, अश्वनी मल्होत्रा, विवेक गौर, दीपक भारद्वाज, सागर माथुर, चिरायु सिंह त्रेहन, मधु दास, अंजू तोमर, सतीश शर्मा, जगदीश ठेकेदार, विपुल खण्डेलवाल, विक्रम कपूर, दीपक झा, मीनू सागर, राम कुमार गुप्ता अजय मेहरा, वी. के. शर्मा, सुभाष व्यास, सुषमा शर्मा, धीरज पांडेय, सपना, पुनीत गांधी, राज कुमार दुबे, महावीर, अरुण मल्होत्रा, गौरव गोयल, जिनेश जैन, रामचंद्र ठाकुर, कनिका टंडन, विवेक टंडन,आशु गुप्ता आदि के अलावा देश के अनेक प्रतिष्ठित अतिथियों एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य महानुभावों की उपस्थिति विशेष रही।
इसके साथ ही अमॅच्योर जीत कुनो डो एसोसिएशन ऑफ दिल्ली (रजि.) एवं जीत कुनो डो मार्शल आर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों एवं सदस्यों में नीरज सूद, सुमन चौधरी, ज्वलंत कुमार,जगदीश प्रसाद, परी शर्मा, खुशी, वाणी शर्मा, वैभव अरोड़ा, इब्राहिम ख़ान,सविता, पर्व, मुन्नवर, अखिल ख़ान, योगेश, मृदुल चौहान एवं पीयूष पाल की सक्रिय एवं सराहनीय सहभागिता रही।

About the author

Rekha Singh

Add Comment

Click here to post a comment

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Latest News

Our Visitors

0220781
This Month : 1287
This Year : 20284

Follow Me