कार्यक्रम

वृन्दावन के परमेश्वरी देवी धानुका सरस्वती विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया बाबू गुलाब राय का 138 वां जयंती समारोह

 

(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)

वृन्दावन।गौशाला नगर स्थित परमेश्वरी देवी धानुका सरस्वती विद्या मंदिर में हिन्दी के सुविख्यात साहित्यकार बाबू गुलाब राय का 138 वां जयंती समारोह बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया।समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं बाबू गुलाब राय के चित्रपट पर माल्यार्पण करके किया गया।तत्पश्चात प्रख्यात साहित्यकार “यूपी रत्न” डॉ. गोपाल चतुर्वेदी की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी का आयोजन सम्पन्न हुआ।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पधारे ठाकुर श्रीराधा रमण मन्दिर के सेवाधिकारी वैष्णवाचार्य श्रीवत्स गोस्वामी ने बाबू गुलाब राय का स्मरण करते हुए कहा कि बाबू गुलाब राय के स्मृति उत्सव में शामिल होना गौरव की बात है। उन जैसा साहित्यकार, न्यायाधीश होना मुश्किल है। उनके कृतित्व की सुगंध ऐसी है,कि उनके ग्रंथों का उच्चारण मात्र से ही हम सभी अभिभूत हो जाते हैं। संस्कृति की परवाह करने वाले थे बाबूजी। उन्होंने अज्ञान और अंधकार को मिटा कर भारतीय संस्कृति और साहित्य के भी पुष्पों को पल्लवित किया।
मुख्य वक्ता साहित्यकार डॉ. अतुल प्रभाकर ने कहा कि बाबू गुलाब राय का व्यक्तित्व आकाश की तरह विशाल था। उनका साहित्य गद्य था, उसमें भी निबंध और समीक्षा प्रमुख थीं। नई पीढ़ी को उनके समग्र साहित्य का अध्ययन करना चाहिए। उनके लेखन की भाषा सरल और रोचक थी।
जयंती समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रख्यात साहित्यकार “यूपी रत्न” डॉक्टर गोपाल चतुर्वेदी ने कहा कि बाबू गुलाब राय हिंदी साहित्य आकाश के एक ऐसे जाजुल्यमान नक्षत्र हैं,जो लोगो को अपने साहित्य के द्वारा हमेशा प्रेरणा देते रहेगें।
हिंदी साहित्य के मनीषी डॉ. प्रताप पाल शर्मा ने कहा कि
आचार्य रामचंद्र शुक्ल जैसे साहित्यकारों की तरह बाबू गुलाब राय का नाम लिया जाता है। वे साहित्यकारों का मार्गदर्शन करने वाले रहे।
बाबू गुलाब राय स्मृति संस्थान, आगरा के अध्यक्ष एवं विख्यात कवयित्री डॉक्टर शशि तिवारी ने प्रारंभ में सरस्वती मां की वंदना की।साथ ही पिछले वर्षों की रिपोर्ट प्रस्तुत की।
आर.बी.एस. कॉलेज की पूर्व प्राचार्य एवं साहित्यकार डॉ. सुषमा सिंह ने बाबू गुलाब राय को देश का अनुपम साहित्यकार बताते हुए उनके साहित्य पर अनुसरण करने की बात कही।
कार्यक्रम में संत प्रवर स्वामी महेशानंद सरस्वती महाराज,ठाकुर श्रीराधा रमण मन्दिर सेवायत आचार्य पद्मनाभ गोस्वामी, डॉक्टर कृष्ण चंद्र गोस्वामी, डॉक्टर चंद्र प्रकाश शर्मा, डॉ. राजेश शर्मा, डॉक्टर मधुर बिहारी गोस्वामी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के अन्तर्गत आगरा से आए शरद गुप्ता ने काव्य पाठ किया। साथ ही समारोह में गुलाब राय के जीवन पर एक वृत्त चित्र भी दिखाया गया।जिसकी व्याख्या डॉ. सुबोध कुमार गुप्ता ने की। संचालन डॉ. बृजभूषण चतुर्वेदी एवं गोपाल कृष्ण दुबे ने संयुक्त रूप से किया।धन्यवाद ज्ञापन व आभार व्यक्त कार्यक्रम की संयोजक डॉक्टर दीपशिखा इंजीनियर ने किया।
इस अवसर पर राकेश कुमार राजीव गुप्ता भारतेंदु गुप्ता विपुल गुप्ता, डॉ. वर्तिका किशोर, डॉ. तन्मय किशोर, डॉक्टर विनय इंजीनियर, डॉक्टर गौरांगी किशोर, वरिष्ठ पत्रकार व साहित्यकार आदर्श नंदन गुप्ता (आगरा), संजय राय, राजेंद्र शर्मा, हेमंत कुमार द्विवेदी, चंद्रप्रकाश द्विवेदी, प्रतिभा शर्मा एडवोकेट, प्रमुख समाजसेवी महेश खंडेलवाल, सत्यदेवी गर्ग विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेन्द्र दत्त शर्मा, श्रीमती निधि गर्ग, डॉ. राधाकांत शर्मा आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।समारोह का समापन स्वरूचिपूर्ण भोज के साथ हुआ।

About the author

Rekha Singh

Add Comment

Click here to post a comment

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Latest News

Our Visitors

0220781
This Month : 1287
This Year : 20284

Follow Me