कार्यक्रम

श्रीलंका उच्चायोग में आयोजित छठे विमेन प्रेस्टीज अवार्ड्स-2026 में साज पाराशर, अर्चना शुक्ला और अरुण शर्मा “लक्की हिन्दुस्तानी” सम्मानित

 

(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)

दिल्ली।चाणक्यपुरी स्थित श्रीलंका उच्चायोग में लायंस क्लब दिल्ली वेज एवं राजस्थानी एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में महिला सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता तथा प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करने के उद्देश्य से छठे विमेन प्रेस्टीज अवार्ड्स-2026 का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले गणमान्य व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अन्तर्गत दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा साज पाराशर, ‘क्लिक लम्हे’ की संस्थापक अर्चना शुक्ला तथा ‘टीम लक्की हिन्दुस्तान’ के संस्थापक अरुण शर्मा “लक्की हिन्दुस्तानी” को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट, प्रेरणादायी एवं समाज हितकारी कार्यों के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया।
समारोह का मुख्य आकर्षण विमेन प्रेस्टीज अवार्ड्स 2026 रहा, जिसके अंतर्गत समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाली महिलाओं एवं प्रेरक व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया। साज पाराशर को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए।अर्चना शुक्ला को रचनात्मक एवं डिजिटल मीडिया में नवाचार के लिए।
अरुण शर्मा “लक्की हिन्दुस्तानी” को सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, सामाजिक समरसता और युवाओं को प्रेरित करने के लिए सम्मान प्रदान किया गया।
लायंस क्लब, दिल्ली वेज एवं राजस्थानी एकेडमी के मुख्य संचालक डॉ. गौरव गुप्ता ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना, उभरती प्रतिभाओं को मंच देना और सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देना है।
सम्मान प्राप्त करते हुए साज पाराशर ने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकारों के माध्यम से खेलो इंडिया और फिट इंडिया जैसे अभियानों से युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए आभार व्यक्त किया।
अर्चना शुक्ला ने रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में अपने प्रयासों की बात कही।
अरुण शर्मा “लक्की हिन्दुस्तानी” ने सामाजिक समरसता के माध्यम से राष्ट्र को एकजुट होकर आगे बढ़ाने तथा महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगों, युवाओं और शोषित-पीड़ित परिवारों को सशक्त बनाने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण एवं आपसी संवाद के साथ हुआ।
इस अवसर पर भारत, श्रीलंका सहित विभिन्न देशों के गणमान्य अतिथियों के साथ धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं।

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0232982
This Month : 1280
This Year : 32485

Follow Me