कार्यक्रम

संस्था शब्द सृजन संस्थान (पंजी) के द्वारा “यह मोदी वाला भारत है” काव्य संकलन का दिल्ली में हुआ लोकार्पण

 

कार्यक्रम में देश विदेश के 80 रचनाकार हुए “राष्ट्र गौरव सम्मान” से अलंकृत

(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)

नई दिल्ली।श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग स्थित दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी के गीतांजलि सभागार में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साहित्य एवं संस्कृति के लिये समर्पित संस्था शब्द सृजन संस्थान (पंजी) के तत्वावधान में ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित साझा काव्य संकलन “यह मोदी वाला भारत है” का भव्य लोकार्पण संपन्न हुआ। इस संकलन का संपादन साहित्यकार डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय एवं डॉ. ओंकार त्रिपाठी द्वारा किया गया है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टीवी 9 के सलाहकार सम्पादक अमिताभ अग्निहोत्री रहे, जबकि अध्यक्षता केंद्रीय हिंदी निदेशालय के सहायक निदेशक डॉ. दीपक कुमार पांडेय ने की। अपने संबोधन में वक्ताओं ने ऑपरेशन सिंदूर को समकालीन राष्ट्रचेतना, संकल्प और सांस्कृतिक आत्मविश्वास का प्रतीक बताते हुए इस काव्य संकलन को समय की आवश्यक साहित्यिक दस्तावेज़ कहा।
कार्यक्रम में देशभर से आए लगभग 80 रचनाकारों ने सहभागिता की। ऑपरेशन सिंदूर जैसे राष्ट्रीय विषय पर सृजनात्मक योगदान के लिए सभी रचनाकारों को “राष्ट्र गौरव सम्मान” से अलंकृत किया गया। यह सम्मान साहित्य के माध्यम से राष्ट्रभाव को सशक्त करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण पहल के रूप में सराहा गया।
संस्था के अध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय ने संस्था का विस्तृत परिचय देते कहा संस्था देश विदेश में हिन्दी साहित्य की सेवा में समर्पित है। जिसकी इकाइयां सम्पूर्ण देश एवं विदेश में भी हैं। साथ ही यह भी बताया कि इससे पूर्व चार और ग्रन्थ आ चुके है जिनमें तीन विश्व रिकॉर्ड भी स्थापित कर चके हैं।
संस्था के महासचिव डॉ. ओंकार त्रिपाठी ने “यह मोदी वाला भारत है” काव्य संकलन का विस्तार से परिचय दिया।साथ ही इसे राष्ट्रीय चेतना का ग्रन्थ बताया।
आयोजन को सफल बनाने में संस्था के सचिव ब्रज माहिर, कोषाध्यक्ष गार्गी कौशिक, संगठन मंत्री रजनीश स्वछंद, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य डॉ. बिनोद हैंसोड़ा, पण्डित जयराम शर्मा दिव्य, दिल्ली प्रदेश प्रभारी सीमा पटेल, महिला इकाई प्रभारी कुसुमलता कुसुम का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां वागीश्वरी के वंदन एवं वंदे मातरम् से हुआ तथा समापन राष्ट्रगान के साथ गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। आयोजन में साहित्यप्रेमियों, बुद्धिजीवियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। संस्था के अध्यक्ष डॉ. राजीव पाण्डेय ने कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन किया।

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0232099
This Month : 397
This Year : 31602

Follow Me