कार्यक्रम

द एमिनेंट रिसर्च, नई दिल्ली के द्वारा सम्मानित हुईं “पंजाब रत्न” मनप्रीत कौर

सेवा कार्यों के लिए मिला “टॉप आइकन अवार्ड 2025”

(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)

वृन्दावन।ठाकुर बांके बिहारी महाराज की परम् भक्त एवं संकट मोचन सेना (महिला प्रकोष्ठ), पंजाब की यशस्वी अध्यक्ष, प्रख्यात समाजसेवी “पंजाब रत्न” श्रीमती मनप्रीत कौर (लुधियाना) इन दिनों समाजसेवा के क्षेत्र में अत्यधिक योगदान दे रही हैं।ब्रज वृन्दावन के प्रति उनका समर्पण व सेवाभाव अति प्रशंसनीय व सराहनीय है।उनके सेवाकार्यों की धूम समूचे देश में है।उन्होंने समूचे देश में विभिन्न सेवा प्रकल्प संचालित कर संतों, निर्धनों व निराश्रितों की सेवा करने का संकल्प लिया हुआ है।उनके द्वारा “मां सीता रसोई” व “मां राधा रसोई” संचालित कर असंख्य लोगों को निःशुल्क भोजन व फलाहार उपलब्ध कराया जा रहा है।साथ ही वे देश के विभिन्न प्रांतों में अधिकाधिक अभावग्रस्तों की प्राथमिक आवश्यकताओं को पूर्ण करने का कार्य कर रही हैं। उनके द्वारा किन्हीं निर्धन बच्चों को उनकी शिक्षा व वस्त्र आदि में, तो किन्हीं को उनकी चिकित्सा व मकान निर्माण आदि में आर्थिक सहयोग दिया जा रहा है।
प्रख्यात समाजसेवी श्रीमती मनप्रीत कौर (लुधियाना) के इन्हीं सेवा कार्यों व समर्पण भाव को देखते हुए द्वारिका, नई दिल्ली के होटल रेडिसन में द एमिनेंट रिसर्च, नई दिल्ली के द्वारा उन्हें सम्मानित करके “टॉप आइकन अवार्ड 2025” प्रदान किया है।उन्हें यह सम्मान प्रख्यात फिल्म अभिनेता चंकी पांडेय ने प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र आदि
भेंट करके दिया।
ज्ञात हो कि “पंजाब रत्न” श्रीमती मनप्रीत कौर (लुधियाना) को इससे पूर्व भीअनेक प्रतिष्ठित सम्मान और पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं।
ब्रज सेवा संस्थान, वृन्दावन के अध्यक्ष एवं प्रख्यात साहित्यकार “यूपी रत्न” डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने श्रीमती मनप्रीत कौर को “टॉप आइकन अवार्ड 2025” मिलने पर हर्ष व्यक्त किया है।

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0232125
This Month : 423
This Year : 31628

Follow Me