कार्यक्रम

गोयल सिटी हॉस्पिटल ने बड़े हर्षोउल्लास से मनाया “वर्ल्ड डायबिटीज दिवस”

 

आगरा : 14 नवम्बर,गोयल सिटी हॉस्पिटल ने बड़े ही हर्षोल्लास से वर्ल्ड डायबिटीज दिवस मनाया। आयोजन में बड़ी संख्या में डॉक्टर एवं अस्पताल स्टाफ में भाग लिया। इस अवसर पर डॉक्टर पी.के. गुप्ता ने बताया कि डायबिटीज से कैसे बचाव किया जा सकता है यह कितनी तेजी से बढ़ रही है, इसका बचाव जरूरी है इस बीमारी का लाइफ स्टाइल सबसे बड़ा कारण है अपने खान-पान का ध्यान रखना जरूरी है.लाइफ स्टाइल के साथ जो महसूस किया जाता है उसमें फास्ट फूड ,मोटापा इसका सबसे बड़ा कारण है। यह बड़ी समस्या है इसके लिए गोयल सिटी हॉस्पिटल के माध्यम से इसे रोकने के लिए मुहिम चल रही है,हमने यह ठाना है कि शहर से डायबिटीज को भगाना है।
डायरेक्टर डॉक्टर मुकेश गोयल (वरिष्ठ ओर्थो सर्जन) ने बताया कि हॉस्पिटल की तरफ से एक टीम तैयार की है इस टीम में फिजिशियन डॉक्टर पीके गुप्ता, डॉक्टर वरुण गुप्ता डॉक्टर शोभित गुप्ता के साथ डाइटिशियन एवं फिजियोथैरेपिस्ट शामिल हैं। गोयल सिटी हॉस्पिटल की टीम लगातार इस मुहिम पर काम कर रही है जबकि आगरा के किसी भी अस्पताल में इस तरह की टीम कार्य नहीं कर रही है। अब तक ये टीम 500 से अधिक डायबिटीज एवं मोटापे के मरीजों को जागरुक कर चुकी है। आज वर्ल्ड डायबिटीज एवं बाल दिवस पर हर मां को अपने बच्चों के प्रति जागरुक करने की सलाह दी जाती है,बच्चों को मोबाइल से दूर रखें क्योंकि मोबाइल चलाने से बच्चों की सोचने की क्षमता एवं दिमाग एवं शारीरिक विकास नहीं हो पाता है। इसलिए माताओं से अनुरोध है कि वे बच्चों को जंक फूड मोमोज,पिज़्ज़ा,मैगी आदि से भी दूर रखें। घर का बना शुद्ध खाना खिलाएं। अस्पताल में मरीजों को भी लाइफ स्टाइल डिजीज के बारे में निशुल्क सलाह सीख दी जाती है। आज इस बात की जरूरत है कि डायबिटीज का ध्यान रखते हुए अधिक मात्रा में मिठाई का सेवन करना,जंक फूड, तनाव एवं रात देर से भोजन करना, मोटापे एवं शराब का सेवन आदि से दूर रहना होगा।
डायरेक्टर डॉ.मुकेश गोयल,डॉ.सौरभ माहेश्वरी,डॉ.मेघल गोयल,डॉ.खुशबू गोयल,डॉ.अलका गोयल आदि ने इस मुहिम में साथ देने का विश्वास व्यक्त किया एवं वर्ल्ड डायबिटीज दिवस एवं बाल दिवस पर सभी को हार्दिक शुभ कामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर डॉ.विकास मित्तल,डॉ.सौरभ माहेश्वरी,डॉक्टर साजिया तनवीर डाइटिशियन ने डायबिटीज़ एवं डाइट प्लान पर अनुभव साझा किए,साथ में सीनियर स्टाफ मिथुन कुमार,सुरेंद्र त्यागी,जिमी कर्दम, ईशा पाठक का सहयोग रहा

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0232962
This Month : 1260
This Year : 32465

Follow Me