कार्यक्रम

रसिक शिरोमणि हरिराम व्यास महाराज के प्राकट्योत्सव पर किशोर वन में किया गया उनकी समाधि का पूजन

प्रख्यात भजन गायक जे.एस.आर. मधुकर ने किया हरिराम व्यास महाराज द्वारा रचित पदों व भजनों का गायन

(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)

वृन्दावन।बाग बुंदेला क्षेत्र स्थित किशोर वन में चल रहे विशाखा सखी के अवतार हरित्रयी के आचार्य संत रसिक शेखर अनन्य शिरोमणि हरिराम व्यास के 515वें चतुर्दिवसीय प्राकट्योत्सव के अन्तर्गत पूज्य हरिराम व्यास महाराज की समाधि का देश-विदेश से आए सैकड़ों भक्तों-श्रद्धालुओं के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य पूजन-अर्चन किया गया।तत्पश्चात संतों व भक्तों के द्वारा समाज-गायन किया गया।जिसमें “व्यास वाणी” एवं “ठाकुर युगलकिशोरजी और सखियों के बीच संवाद” के विभिन्न पदों का संगीतमय सस्वर गायन किया।रसिक समाज गायन में हरिराम व्यास कृत “रतन जटित पिचकारी भरि-भरि छिरकत चतुर सुजानि”, “मानहुं तरून तमालहिं लपटी, कनकलता बहुबेलि, गोरोचन मुख लेप्यो, लिखी छबीली भौंह”, “ये ढोटा वृषभानु राय सुवल तुम्हारी सौंह”, “देखति सोभा ब्रजपति रानी, आनन्द मन महॅ होई, आजु रोहिनी भाग हमारौ, ताहिन पूजै कोई” आदि पदों का गायन किया गया।इससे साथ ही सरस भजन संध्या का आयोजन हुआ।जिसमें प्रख्यात भजन गायक जे.एस.आर. मधुकर ने ठाकुरश्री जुगल किशोर महाराज की महिमा से ओत-प्रोत भजनों व हरीराम व्यास महाराज द्वारा रचित पदों का संगीत की मृदुल स्वर लहरियों के मध्य गायन किया।
किशोर वन के वरिष्ठ सेवायत आचार्य घनश्याम किशोर गोस्वामी एवं आचार्य जयकिशोर गोस्वामी ने समाज मुखिया, समस्त समाजियों एवं रसप्रेमियों का अंगवस्त्र, माल्यार्पण, चंदन एवं सुगंधित द्रव्य प्रदान कर सम्मान किया।
इस अवसर पर श्रीमहंत बाबा फूल डोल बिहारी दास महाराज, मुखिया प्रेमदास, अलबेली शरण, प्रख्यात साहित्यकार “यूपी रत्न” डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, डॉ. भागवत कृष्ण नांगिया, प्रमुख समाजसेवी गोवर्धन दास अग्रवाल, डॉक्टर ओमजी, समाज मुखिया किशोरी शरण भक्तमाली, पण्डित जगदीश शास्त्री, डॉ. राधाकांत शर्मा, महंत मधुमंगल शरण शुक्ल, संत राधा चरण दास, आचार्य हेमकिशोर गोस्वामी, चंद्र किशोर गोस्वामी, ललित किशोर गोस्वामी, हित किशोर गोस्वामी, उत्कर्ष किशोर गोस्वामी आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0232986
This Month : 1284
This Year : 32489

Follow Me