कार्यक्रम

भगवान विष्णु को अत्यन्त प्रिय है कार्तिक मास : सद्गुरु श्री ऋतेश्वर जी महाराज

सद्गुरु श्री ऋतेश्वर जी महाराज के सानिध्य में धूमधाम से प्रारंभ हुआ त्रिदिवसीय राधा माधव महोत्सव

महोत्सव के अंतर्गत 04 नवम्बर को प्रातः 10 बजे से आयोजित होगा विराट सन्त सम्मेलन

 

(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)

वृन्दावन।सुनरख रोड़ स्थित श्री आनंदम धाम में कार्तिक मास के अवसर पर त्रिदिवसीय राधा माधव महोत्सव अत्यन्त श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ प्रारम्भ हो गया है।महोत्सव का शुभारंभ पूज्य सद्गुरु श्री ऋतेश्वर जी महाराज ने ठाकुरजी के समक्ष वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
इस अवसर पर पूज्य सद्गुरु श्री ऋतेश्वर जी महाराज ने समस्त भक्तों-श्रद्धालुओं को कार्तिक मास की महिमा बताते हुए कहा की कार्तिक मास अत्यंत महिमामयी मास है।क्योंकि कार्तिक मास के अधिदेव राधाकृष्ण हैं।इसी माह में प्रभु बाल कृष्ण ने दामोदर लीला की थी।इसीलिए इसे दामोदर मास भी कहा गया है।इस मास में किए गए विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान शत गुणा फल प्रदान करने वाले होते हैं। “स्कन्द पुराण” एवं “श्रीभक्ति विलास” आदि ग्रंथों में इस मास की महिमा का विस्तार से वर्णन है।यह मास भगवान विष्णु का अत्यन्त प्रिय मास है।हमारे धर्मग्रंथों के द्वारा कार्तिक मास की सर्वाधिक महिमा कही गई है। इसीलिए इस मास में विश्वभर से असंख्य भक्त-श्रद्धालुओं ब्रज धाम में आकर पुण्य अर्जित करते हैं।
महाराजश्री के परम् लाडले पंडित आर.एन. द्विवेदी (राजू भैया) ने बताया है कार्तिक मास के पावन अवसर पर परम पूज्य सद्गुरु श्री ऋतेश्वर जी महाराज के पावन सानिध्य में यह महोत्सव प्रतिवर्ष मनाया जाता है।जिसके प्रथम दिन सरस भजन संध्या सम्पन्न हुई।जिसमें प्रख्यात भजन गायकों द्वारा ठाकुर श्रीराधा कृष्ण की महिमा से ओत-प्रोत भजनों का संगीत की मृदुल स्वर लहरियों के मध्य गायन किया। जिन पर देश-विदेश से आए समस्त भक्तों-श्रद्धालुओं ने जम कर नृत्य किया।तत्पश्चात सायं 6:15 बजे से पूज्य महाराजश्री के सानिध्य में दैनिक पदयात्रा सुनरख रोड़ स्थित श्री आनंदम धाम से प्रारंभ होकर परिक्रमा और श्री बांके बिहारी मंदिर से होकर चीरघाट, यमुना तट पर पहुंचीं।जहां आगरा कमिश्नर शैलेन्द्र सिंह एवं डी.आई.जी. शैलेश पाण्डेय ने श्री यमुना महारानी की दिव्य आरती की।
पंडित आर.एन. द्विवेदी (राजू भैया) ने कहा कि महोत्सव के दूसरे दिन 04 नवम्बर को प्रातः 10 बजे से विराट सन्त-विद्वत सम्मेलन आयोजित होगा।जिसमें देश के कई प्रख्यात सन्त, विद्वान और धर्माचार्य आदि भाग लेंगे।इसके अलावा 05 नवम्बर को पूज्य महाराजश्री की सन्निधि में चीर घाट,यमुना तट पर 1 लाख 8 हज़ार दीपों का दीपदान संपन्न होगा। इस दीपोत्सव से सम्पूर्ण ब्रजभूमि आस्था एवं प्रकाश से आलोकित हो उठेगी।जो कि एक ऐतिहासिक क्षण होगा।इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र सिंह (लखनऊ) की उपस्थिति विशेष रही।

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0233036
This Month : 1334
This Year : 32539

Follow Me