कार्यक्रम

सद्गुरु श्री ऋतेश्वर जी महाराज के सानिध्य में यमुना तट पर होगा एक लाख दीपों से दीपदान

आनन्द धाम में 03 से 05 नवम्बर तक आयोजित होगा त्रिदिवसीय राधा माधव महोत्सव

(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)

वृन्दावन। कार्तिक मास के पावन अवसर पर परम पूज्य सद्गुरु श्री ऋतेश्वर जी महाराज की दैनिक पदयात्रा में लाखों भक्तों की आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।यह पदयात्रा प्रतिदिन सायं 6:15 बजे से सुनरख रोड़ स्थित श्री आनंदम धाम से प्रारंभ होकर परिक्रमा और श्री बांके बिहारी मंदिर से होकर चीरघाट, यमुना जी के तट तक पहुँचती है। इस दौरान लाखों भक्तजनों को श्रीयमुना महारानी का दर्शन, पूजन और आरती करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है।
पूज्य सद्गुरु श्री ऋतेश्वर जी महाराज के परम् कृपापात्र पंडित आर.एन. द्विवेदी (राजू भैया) ने कहा कि महाराजश्री की इस दिव्य यात्रा में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की लाखों की भीड़ उमड़ रही है। ज्ञात हो कि सद्गुरु श्री ऋतेश्वर जी महाराज केवल कार्तिक मास में ही सार्वजनिक रूप से यह दिव्य पदयात्रा करते हैं।जिसके कारण देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु केवल उनकी एक झलक पाने के लिए श्रीधाम वृंदावन पधार रहे हैं।
उन्होंने बताया कि आगामी 03 से 05 नवम्बर 2025 पर्यन्त श्री आनंदम धाम, वृंदावन में सद्गुरु श्री ऋतेश्वर जी महाराज के पावन सानिध्य में त्रिदिवसीय राधा माधव महोत्सव आयोजित होगा। जिसके अंतर्गत 03 नवम्बर को सारस भजन संध्या सम्पन्न होगी।जिसमें प्रख्यात भजन गायक श्रीराधा कृष्ण की महिमा से ओत-प्रोत भजनों का संगीत की मृदुल स्वर लहरियों के मध्य गायन करेंगे।04 नवम्बर को प्रातः 10 बजे से विराट सन्त-विद्वत सम्मेलन आयोजित होगा।जिसमें देश के कई प्रख्यात सन्त, विद्वान और धर्माचार्य आदि भाग लेंगे।इसके अलावा 05 नवम्बर को पूज्य महाराजश्री की सन्निधि में चीर घाट,यमुना तट पर
1 लाख 8 हज़ार दीपों का दीपदान संपन्न होगा। इस दीपोत्सव से सम्पूर्ण ब्रजभूमि आस्था एवं प्रकाश से आलोकित हो उठेगी।
इस अवसर संजय अग्रवाल, “यूपी रत्न” डॉ. गोपाल चतुर्वेदी,विभव मिश्रा, पंकज चौबे, शिब्बू द्विवेदी, सिद्धार्थ अग्रवाल, स्नेह आनन्द आदि की उपस्थिति विशेष रही।

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0232984
This Month : 1282
This Year : 32487

Follow Me