कार्यक्रम

ख्यात साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी बने कथाकुंज साहित्य सेवा परिषद् (पंजी.) दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

 

वृन्दावन।कथाकुंज साहित्य सेवा परिषद् (पंजी.) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक परिषद् के रोहिणी (दिल्ली) स्थित प्रधान कार्यालय में संपन्न हुई।जिसमें कथाकुंज साहित्य सेवा परिषद् (पंजी.), दिल्ली के संस्थापक गोविन्द गुप्ता एवं मुकेश पटेल के द्वारा प्रख्यात साहित्यकार एवं आध्यात्मिक पत्रकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।साथ ही उनसे लीला पुरुषोत्तम भगवान श्रीकृष्ण की विश्वव्यापी लीलाओं व गाथाओं के संकलन एवं विश्वभर में प्रचार-प्रसार के लिए सहयोग व मार्ग दर्शन प्रदान करने की कामना की गई है।
ज्ञात हो कि प्रख्यात साहित्यकार, अध्यात्मविद् , समाजसेवी एवं पत्रकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, एडवोकेट पिछले 50 वर्षों से हिन्दी साहित्य एवं ब्रज संस्कृति के संरक्षण व उन्नयन के लिए लेखन कर रहे हैं।इसके अलावा हाल ही में उनको गोमती नगर (लखनऊ) स्थित सीएमएस ऑडिटोरियम में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा के द्वारा “यूपी रत्न” सम्मान प्रदान किया गया है।उनको समूचे देश की विभिन्न संस्थाओं और संगठनों द्वारा अभी तक 200 से भी अधिक सम्मान व पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। वे महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज द्वारा संस्थापित मासिक पत्रिका ” श्रीकृष्ण कृपा संजीवनी” के संपादक हैं।
पूर्व में वे वृंदावन शोध संस्थान में ब्रज संस्कृति विश्व कोश परियोजना में सह संपादक के पद पर कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा उनके द्वारा देश के विभिन्न स्थानों पर विभिन्न प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में कार्य किया जा चुका है।

About the author

Rekha Singh

Add Comment

Click here to post a comment

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0232940
This Month : 1238
This Year : 32443

Follow Me