कार्यक्रम

ठाकुरश्री मुरली बिहारी सरकार का 12वां पाटोत्सव धूमधाम से सम्पन्न

(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)

वृन्दावन। चैतन्य विहार फेस-2 स्थित मुरली निकुंज में श्री मुरली निकुंज निष्काम सेवा संस्थान के द्वारा ठाकुरश्री मुरली बिहारी सरकार का 12वां पाटोत्सव विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मध्य अत्यन्त श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ संपन्न हुआ।जिसके अंतर्गत ठाकुरश्री मुरली बिहारी सरकार का पंचामृत से अभिषेक कर वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य पूजन-अर्चन किया गया।साथ ही उन्हें 56 भोग निवेदित किए गए।तत्पश्चात आयोजित सन्त-विद्वत संगोष्ठी में पुराणाचार्य डॉ. मनोज मोहन शास्त्री एवं राष्ट्रीय सन्त राधे राधे बाबूजी महाराज ने कहा कि शरद पूर्णिमा शीत ऋतु का अत्यंत पावन व उद्घोषक पर्व है।आज के ही दिन भगवान श्रीकृष्ण ने असंख्य ब्रज गोपीकाओं के साथ महारास लीला की थी।जिसके दर्शन करने के लिए तमाम देवता आकाश पर छाए रहे थे।हम लोगों का सौभाग्य है कि ऐसे दिव्य पर्व पर आज से 11 वर्ष पूर्व हम सभी के अत्यन्त प्रिय आचार्य राजेन्द्र महाराज ने मुरली निकुंज की स्थापना कर उसमें ठाकुरश्री मुरली बिहारी सरकार विराजित किया था।जिसका उद्घाटन पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज ने किया था।
प्रख्यात भागवताचार्य डॉ. अशोक शास्त्री एवं कार्ष्णि नागेन्द्र महाराज ने कहा कि भागवत मनीषी स्वर्गीय डॉक्टर शिवकरण पांडेय महाराज के परम् कृपापात्र शिष्य आचार्य राजेन्द्र महाराज धर्म व अध्यात्म जगत की बहुमूल्य विभूति हैं।वे श्रीमद्भागवत महापुराण, रामायण व अन्य ग्रंथों की कथाओं के माध्यम से समूचे विश्व में वैदिक सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं।
“यूपी रत्न” डॉ. गोपाल चतुर्वेदी एवं भागवताचार्य आचार्य सुरेशचंद्र शास्त्री ने कहा कि आचार्य राजेन्द्र महाराज के द्वारा संस्थापित श्री मुरली निकुंज निष्काम सेवा संस्थान धर्म व अध्यात्म के अलावा समाजसेवा के क्षेत्र में भी अग्रणीय है।इसके समस्त सेवा कार्य अति प्रशंसनीय हैं।
इस अवसर पर मथुरा-वृंदावन नगर निगम के उपसभापति मुकेश सारस्वत, क्रान्तिकारी सन्त स्वामी सत्यमित्रानंद महाराज, श्रीराम कथा मर्मज्ञ अशोक व्यास महाराज, आचार्य विपिन बापू, श्याम सुन्दर ब्रजवासी, वैष्णवाचार्य देवांशु गोस्वामी, आचार्य धर्मेंद्र महाराज (पीतांबरा पीठ),धर्मवीर शास्त्री, रासाचार्य स्वामी रामशरण शर्मा, स्वामी प्रेम शरण शर्मा, आचार्य जुगल किशोर शास्त्री, डॉ. राधाकांत शर्मा, भजन गायक विष्णु बावरा, हरिवंश, आचार्य रवींद्र शास्त्री, आचार्य अनिरुद्धाचार्य महाराज, प्रमुख समाजसेवी चंचल कालिया (दिल्ली), मीनाक्षी गर्ग, सुलोचना बंसल, सुभाष गोयल, मीनाक्षी सिंगला, विनोद गर्ग, प्रवीण गोयल, ब्रजराज सिंह, आचार्य धर्मेंद्र त्रिवेदी आदि के अलावा देश के विभिन्न प्रांतों से आए सैकड़ों भक्तों-श्रद्धालुओं की उपस्थिति विशेष रही।संचालन आचार्य रामविलास चतुर्वेदी ने किया।
मुरली निकुंज आश्रम के संस्थापक आचार्य राजेन्द्र महाराज ने महोत्सव में पधारे समस्त सन्तों, विद्वानों व धर्माचार्यों को उत्तरीय ओढ़ाकर एवं ठाकुरजी का पटुका-प्रसादी-माला आदि भेंट करके सम्मानित किया।
महोत्सव का समापन सन्त ब्रजवासी वैष्णव सेवा एवं वृहद भंडारे के साथ हुआ।जिसमें सैकड़ों व्यक्तियों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।

About the author

Rekha Singh

Add Comment

Click here to post a comment

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0233958
This Month : 2256
This Year : 33461

Follow Me