कार्यक्रम

रामायण रिसर्च काउंसिल के द्वारा सम्मानित हुए प्रख्यात चित्रकार द्वारिका आनंद

(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)

वृंदावन।छटीकरा रोड़ स्थित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आश्रम में रामायण रिसर्च काउंसिल के द्वारा प्रख्यात चित्रकार द्वारिका आनंद को उनके द्वारा चित्रकला के क्षेत्र में की गई अविस्मरणीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।उन्हें यह सम्मान रामायण रिसर्च काउंसिल के ट्रस्टी व भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व उच्चाधिकारी देवदत्त शर्मा (रिटायर्ड आई.ए.एस.) ने प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र एवं ठाकुरजी का पटुका-प्रसादी-माला आदि भेंट करके दिया।ज्ञात हो कि प्रख्यात चित्रकार द्वारिका आनंद ने रामायण रिसर्च काउंसिल के तत्वावधान में संपन्न हुई त्रिदिवसीय पेंटिंग कार्यशाला में तीन सदस्यीय जजेस कमेटी में मुख्य जज की भूमिका निभाई थी। जिसमें देश भर के 15 राज्यों से आए हुए 55 चित्रकारों ने अपनी चित्रकला का प्रदर्शन किया था।
इस अवसर पर प्रख्यात संत स्वामी गोविंदानंद तीर्थ, महामंडलेश्वर स्वामी चित्प्रकाशानंद महाराज, पद्मश्री कृष्ण कन्हाई चित्रकार, सुश्री उमा शर्मा, डॉ. उज्ज्वला शर्मा, डॉ. राधाकांत शर्मा, चित्रकार अनिल सोनी एवं विक्रम जीत (उड़ीसा)आदि की उपस्थिति विशेष रही।
ब्रज सेवा संस्थान के अध्यक्ष व प्रख्यात साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने रामायण रिसर्च काउंसिल के द्वारा प्रख्यात चित्रकार द्वारिका आनंद को सम्मानित किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया है।

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0233075
This Month : 1373
This Year : 32578

Follow Me