कार्यक्रम

ब्रज सेवा संस्थान के द्वारा सम्मानित हुए एम्स के प्रख्यात मनोचिकित्सक डॉ. राजेश सागर और ट्रामा सर्जरी की प्रभारी डॉ. सुषमा सागर

 

(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)

वृन्दावन। छटीकरा रोड़ स्थित होटल रेडिशन में आगरा साइकियाट्रिक सोसाइटी द्वारा आयोजित सेंट्रल साइकियाट्रिक सोसाइटी के 46वें त्रिदिवसीय वार्षिक सम्मेलन में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली के साइकियाट्रिक विभाग के प्रोफेसर व प्रख्यात मनोचिकित्सक डॉ. राजेश सागर एवं एम्स, नई दिल्ली के ट्रामा सर्जरी की प्रभारी प्रोफेसर (डॉ.) सुषमा सागर का, उनके द्वारा चिकित्सा के क्षेत्र में की गई अद्भुत व अविस्मरणीय सेवाओं के लिए ब्रज सेवा संस्थान, वृन्दावन के द्वारा सम्मानित किया गया।उन्हें यह सम्मान संस्थान के अध्यक्ष डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ,एडवोकेट व उपाध्यक्ष श्रीमती वसुधा गोपाल ने ठाकुर बांके बिहारी महाराज का चित्रपट, अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं ठाकुरजी का पटुका-प्रसादी-माला आदि भेंट करके दिया।
डॉ. गोपाल चतुर्वेदी व श्रीमती वसुधा गोपाल ने कहा कि डॉ. राजेश सागर व उनकी धर्मपत्नी डॉ. सुषमा सागर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान,नई दिल्ली के अत्यन्त सुयोग्य व प्रख्यात चिकित्सक होने के साथ-साथ अत्यधिक सेवाभावी और धर्मनिष्ठ दंपत्ति हैं।हमारा संस्थान इनको सम्मानित करके स्वयं गौरांवित हो रहा है।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, इंडियन साइकियाट्रिक सोसाइटी की अध्यक्ष डॉ. सविता मल्होत्रा, VIHBAS, नई दिल्ली के पूर्व निदेशक प्रोफेसर डॉ. निमेश जी. देसाई, आगरा साइकियाट्रिक सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. जे.पी. नारायण व सचिव डॉ. रंजीत चौधरी, डॉ. रूमा भट्टाचार्य, डॉ. टी.एस.एस. राव, डॉ. सौरभ टंडन व डॉ. मनीष वोरेसी आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

About the author

Rekha Singh

Add Comment

Click here to post a comment

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0233771
This Month : 2069
This Year : 33274

Follow Me