कार्यक्रम

राधाष्टमी पर धूमधाम से सम्पन्न हुआ सम्मान समारोह व काव्य सम्मेलन

कार्यक्रम में “रम गयौ मन वृंदावन में” ब्रजभाषा साझा काव्य संग्रह का हुआ विमोचन

(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)

मथुरा।ट्रांसपोर्ट नगर/मंडी समिति के पीछे मंशा टीला स्थित पं लटूर प्रधान फार्म हाउस में प्राग हरि साहित्यिक व आध्यात्मिक शोध संस्थान, जयपुर एवं ब्रजवानी जन सेवा समिति, ब्रज नगर (डीग) राजस्थान के संयुक्त तत्वावधान में राधाष्टमी के पावन अवसर पर साहित्यकार एवं पत्रकार सम्मान समारोह और कवि सम्मेलन का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ संपन्न हुआ।सर्वप्रथम प्राग हरि साहित्यिक और आध्यात्मिक शोध संस्थान की संस्थापक अध्यक्ष साहित्य पद्मश्री साध्वी प्रोफेसर डॉ. सरोज गुप्ता (जयपुर), ब्रजवानी जन सेवा समिति के अध्यक्ष हरीश चंद्र शर्मा “हरि”, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ओम प्रकाश पांडेय “निर्भय”,मुख्य अतिथि डॉक्टर ब्रज भूषण चतुर्वेदी एवं विशिष्ट अतिथि प्रख्यात साहित्यकार/ पत्रकार डॉक्टर गोपाल चतुर्वेदी व कन्हैया लाल सारस्वत आदि ने मां सरस्वती के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया गया।साथ ही प्रख्यात कवि अभिषेक “अमर” (ब्रज नगर,डीग) ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
तत्पश्चात आयोजित कवि सम्मेलन में डॉ. आर.के. पाण्डेय (ओजस्वी गीतकार), सोहनलाल प्रेम (व्यंग्यकार), नानकचंद “नवीन” (गीतकार), भुवनेश चौहान “चिंतन” (गीतकार), सबरस मुरसानी (हास्यकवि), श्याम सिंह मधुर जघीना (गजलकार), विनीता गौतम (ओज कवि), श्रीमती रेनू उपाध्याय (गीतकार), हिमांशु भारद्वाज “नीतू” (गीतकार), प्रतीक्षा सुहानी (गीतकार), राजेन्द्र अनुरागी (कवि), आचार्य निर्मल (छंदकार), लोकेश सिंघल (व्यंग्यकार) एवं डॉ. राधाकांत शर्मा (कवि) आदि ने काव्य पाठ किया।
कार्यक्रम के अन्तर्गत समस्त अतिथियों की सन्निधि में “रम गयौ मन वृंदावन में” ब्रजभाषा साझा काव्य संग्रह का विमोचन किया गया।साथ ही समस्त साहित्यकारों, पत्रकारों व कवियों का पगड़ी बांधकर सम्मान किया गया।साथ ही प्राग हरि साहित्यिक और आध्यात्मिक शोध संस्थान एवं ब्रजवानी जन सेवा समिति के द्वारा उन्हें “अध्यात्म प्रखर लेखनी” व “काव्यश्री अलंकार” आदि की उपाधि से अलंकृत किया गया।संचालन कार्यक्रम के संयोजक प्रख्यात कवि अभिषेक “अमर” (ब्रज नगर,डीग) ने किया।साहित्य पद्मश्री साध्वी प्रोफेसर डॉ. सरोज गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।

About the author

Rekha Singh

Add Comment

Click here to post a comment

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0233870
This Month : 2168
This Year : 33373

Follow Me