कार्यक्रम

जानकी भवन आश्रम में धूमधाम से चल रहा है महंत छविराम दास रामायणी महाराज का 20वां वार्षिक पुण्य स्मृति महोत्सव

(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)

वृन्दावन।ज्ञान गुदड़ी क्षेत्र स्थित जानकी भवन आश्रम में श्रीरामजानकी सद्गुरु सेवा ट्रस्ट के द्वारा अनंतश्री विभूषित महंत छविराम दास रामायणी महाराज का 20वां वार्षिक नव-दिवसीय पुण्य स्मृति महोत्सव श्रीमहंत रामदास महाराज के पावन सानिध्य में अत्यंत श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ चल रहा है।जिसके अंतर्गत वेदज्ञ ब्राह्मणों के द्वारा नित्य श्रीराम चरित मानस मूल पाठ, सुन्दरकाण्ड, श्रीहनुमान चालीसा आदि के अनुष्ठान किए जा रहे हैं।साथ ही श्रीराम कथा का भव्य आयोजन हो रहा है।जिसमें व्यास पीठ से पूज्य महाराजश्री के परम् कृपापात्र सीताराम दास महाराज अपनी सुमधुर वाणी के द्वारा देश के विभिन्न प्रांतों से आए समस्त भक्त-श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा का रसास्वादन करा रहे हैं।
श्रीजानकी भवन आश्रम के अध्यक्ष महंत रामदास महाराज ने सभी भक्तों-श्रृद्धालुओं को अपने आशीर्वचन देते हुए कहा कि श्रीवृन्दावन धाम की महिमा स्वर्ग से भी अधिक है।यहां पर रहने वाले ब्रजवासी व संत स्वर्ग जाने की आशा नहीं रखते।उनके लिए श्रीधाम वृन्दावन ही स्वर्ग से श्रेष्ठ है।इसीलिए सभी देवतागण इस ब्रजभूमि में बार बार लीला करने आते रहते हैं।यहां पर ठाकुरजी एवं सदगुरुदेव भगवान का उत्सव मनाने से अन्य स्थानों की अपेक्षा शतगुणा अधिक फल प्राप्त होता है।क्योंकि समूचे ब्रज चौरासी कोस की पावन धरा पर आज भी कई ऐसे दिव्य स्थल हैं, जहां पर श्रीराधारानी और भगवान श्रीकष्ण के होने का आभास प्रभु भक्तों को होता है।
महोत्सव में प्रख्यात साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, सतीश गौड़, कुंजबिहारी दास महाराज, जयराम दास महाराज, डॉ. राधाकांत शर्मा, राज महाराज एवं योगेश चौहान आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

About the author

Rekha Singh

Add Comment

Click here to post a comment

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0233870
This Month : 2168
This Year : 33373

Follow Me