कार्यक्रम

खेलों को बढ़ावा देने के लिए सामूहिक प्रयास करने होगें : अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी राहुल चौधरी

(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)

वृन्दावन।अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी राहुल चौधरी अपनी धार्मिक यात्रा पर श्रीधाम वृन्दावन आए।यहां उन्होंने सर्वप्रथम ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों के दर्शन कर पूजा अर्चना की।तत्पश्चात विश्वविख्यात भागवताचार्य डॉ. अनिरुद्धाचार्य महाराज से आध्यात्मिक सत्संग भी किया।
अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी राहुल चौधरी ने कहा कि
ब्रज मण्डल भगवान श्रीकृष्ण की कीड़ास्थली ही रहा है। जहां स्वंय भगवान खेले हो, वो आकर किसी भी खिलाड़ी के लिए ठाकुरजी का आशीर्वाद प्राप्त करना अत्यन्त महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि आज भारत में खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकारें हर संभव प्रयास कर रही है। फिर भी सामाजिक स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने के लिए सभी को सामूहिक प्रयास करने होगें।
कुंवर धनंजय सिंह ने कहा कि क्रिकेट जैसे प्रसिद्ध खेलों के मध्य कबड्डी आज अंतर्राष्ट्रीय पर स्तर पर पहचान बना रही है। कबड्डी भारत के छोटे से छोटे गांवों में खेले जाना वाला खेल है। कबड्डी खेल को बढ़ावा देने के लिए ब्लाक स्तर पर कार्य हो।
इस अवसर पर नेत्रपाल चौधरी, रोहित सिंह, श्यामवीर राना, शैलेन्द्र प्रताप, दिनेश राणा, लोकेश तोमर, राहुल ठाकुर बॉबी आदि की उपस्थिति विशेष रही।

About the author

Rekha Singh

Add Comment

Click here to post a comment

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0233960
This Month : 2258
This Year : 33463

Follow Me