कार्यक्रम

पद्मश्री मोहन स्वरूप भाटिया ने किया प्रख्यात साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी को सम्मानित

मथुरा।गोवर्धन रोड़ स्थित ज्ञान दीप शिक्षा भारती में ज्ञान दीप शिक्षा भारती के संस्थापक सचिव, पद्मश्री से सम्मानित, उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के पूर्व अध्यक्ष, साहित्यकार, शिक्षाविद, पत्रकार, रंगकर्मी, 90 वर्षीय मोहन स्वरूप भाटिया ने प्रख्यात साहित्यकार, अध्यात्मविद् , पत्रकार, समाजसेवी डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, एडवोकेट का ब्रज संस्कृति के संबंधित उत्कृष्ट लेखन के लिए सम्मान किया।साथ ही उनको अपने अभिनंदन ग्रंथ “आशीर्वाद” के दो खंड सादर भेंट किए।ज्ञात हो कि ये अभिनंदन ग्रंथ विश्व के सबसे वृहद अभिनंदन ग्रंथ है।
पद्मश्री मोहन स्वरूप भाटिया ने कहा कि डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, एडवोकेट प्रखर साहित्यकार और पत्रकार हैं।साथ ही उनको ब्रज से अत्यधिक प्रेम हैं।वे पिछले लगभग 40 वर्षों से मेरे अति घनिष्ठ है।मैने उनकी जीवन यात्रा को अत्यंत निकट से देखा है।अतएव हमारा आपसे अनुरोध है, कि आप ब्रज संस्कृति के संरक्षण और उसके उन्नयन हेतु सतत् युद्ध स्तर पर जुटे रहें।
इस अवसर पर ज्ञानदीप शिक्षा भारती के प्रशासनिक अधिकारी आशीष भाटिया, डॉ. राधाकांत शर्मा के अलावा ज्ञान दीप शिक्षा भारती का संपूर्ण स्टाफ और तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

About the author

Rekha Singh

Add Comment

Click here to post a comment

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0234014
This Month : 2312
This Year : 33517

Follow Me