कार्यक्रम

दीप प्रज्ज्वलन के साथ प्रारंभ हुआ ब्रज धाम आश्रम का तेरहवां वार्षिकोत्सव

(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)

वृन्दावन।गऊ घाट/परिक्रमा मार्ग स्थित ब्रज धाम आश्रम में मानव सेवा ट्रस्ट (रजि.) मुम्बई के द्वारा ब्रज धाम आश्रम का तेरहवां वार्षिकोत्सव अत्यंत श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ प्रारंभ हो गया है।महोत्सव का शुभारभ संतों व भक्तों द्वारा आश्रम के संस्थापक महामंडलेश्वर श्रीश्री 1008 स्वामी अनंतानंद महाराज के पावन सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया।तत्पश्चात प्रख्यात भजन गायक हैप्पी-लक्की (दिल्ली वाले), भजन गायिका लताजी (जयपुर), पीर स्वामिनी, सुश्री राधे किशोरी, तृप्ति शांडिल्य एवं बाल कलाकार ब्रजेश राय वैरागी (वत्स बंधु) आदि ने अपनी सुमधुर वाणी के द्वारा ठाकुर श्रीराधा-कृष्ण एवं सदगुरुदेव भगवान की महिमा से ओत-प्रोत भजनों का संगीत की मृदुल स्वर लहरियों के मध्य गायन कर सभी को भाव-विभोर कर दिया।इसके अलावा बाल चित्रकार व नृत्य कलाकार राधिका द्वारा नृत्य की मनोहारी प्रस्तुति दी गई।साथ ही उन्होंने अपने द्वारा निर्मित महाराजश्री का चित्र महाराजश्री को भेंट किया।
आश्रम के संस्थापक महामंडलेश्वर श्रीश्री 1008 स्वामी अनंतानंद महाराज ने समस्त भक्तों-श्रद्धालुओं को श्रीधाम वृन्दावन की महिमा बताते हुए कहा कि अखिल कोटि ब्रह्माण्ड नायक परब्रह्म परमेश्वर भगवान श्रीकृष्ण ने अपना अत्यधिक समय ब्रजभूमि में ही व्यतीत किया है।इसीलिए ये भूमि अत्यंत पावन-पुनीत व दिव्य है।ऐसे में इस भूमि में भजन, संकीर्तन व सत्संग करने का अन्य स्थान की तुलना में अनंत गुणा फल प्राप्त होता है।
महोत्सव के अंतर्गत पूज्य महाराजश्री द्वारा सभी आगंतुक कलाकारों व विशिष्ट विभूतियों का सम्मान किया गया।साथ ही उन्हें प्रशस्ति पत्र , स्मृति चिन्ह, ठाकुरजी का पटुका-प्रसादी-माला एवं अंगवस्त्र आदि प्रदान किया।
महाराजश्री के परम् कृपापात्र शिष्य (उत्तराधिकारी) स्वामी दीप्तानंद महाराज, प्रख्यात साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, डॉ. राधाकांत शर्मा, अन्नपूर्णा आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।संचालन आश्रम के महाप्रबंधक निरंजन ने किया।

About the author

Rekha Singh

Add Comment

Click here to post a comment

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0234087
This Month : 2385
This Year : 33590

Follow Me