कार्यक्रम

डॉ.राजीव कुमार पाण्डेय और डॉ. ओंकार त्रिपाठी द्वारा संपादित “द्वादश ज्योतिर्लिंग महिमा” काव्य ग्रन्थ “लन्दन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड” में शामिल

(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)

दिल्ली/मथुरा।दिल्ली एन.सी.आर. की प्रतिष्ठित पंजीकृत साहित्यिक संस्था “शब्द सृजन संस्थान” के अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय और महासचिव देश के शीर्षस्थ गीतकार डॉ. ओंकार त्रिपाठी द्वारा संपादित आध्यात्मिक चेतना और सनातन संस्कृति के लिये समर्पित काव्यग्रन्थ “द्वादश ज्योतिर्लिंग महिमा” को “लन्दन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड” में शामिल किया गया है।
डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय और डॉ. ओंकार त्रिपाठी ने सभी द्वादश ज्योतिर्लिंग पर देश के विद्वान कवियों-कवयित्रियों को एक-एक ज्योतिर्लिंग पर विषय प्रदान कर कविता लिखने को प्रेरित किया।जिसके उपरांत देश के विभिन्न कोनों से ग्रन्थ में सम्मिलित सभी 58 कवियों ने अपने अध्ययन और कल्पना शक्ति से पूर्ण मनोयोग से दिए गए विषय के साथ न्याय किया।125 पृष्ठ के इस अद्भुत काव्य ग्रन्थ “द्वादश ज्योतिर्लिंग” की महिमा कविता के रूप में अभी तक की एक साथ किसी एक पुस्तक में नहीं थी।
एक साथ इतने कवियों की एक विषयक रचनाओं को किसी ग्रन्थ में स्थान मिलना किसी भी धार्मिक पाठक की जिज्ञासा को शांत करने के लिये पर्याप्त है।इन्हीं विशेषताओं के कारण इस श्लाघनीय कार्य “द्वादश ज्योतिर्लिंग महिमा” को “लन्दन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड” में शामिल किया गया है।इस वर्ल्ड रिकॉर्ड के कारण इसमें सम्मलित सभी रचनाकारों का सम्मान बढ़ा है।
इससे पूर्व में भी डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय व डॉ. ओंकार त्रिपाठी ऐतिहासिक कार्य कर चुके हैं। उनके द्वारा सम्पादित और संकलित “भारत के भारत रत्न” पर गोल्डन ‘बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’, दूसरी पुस्तक “भारत के अशोक चक्र विजेता” को ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड’ में सम्मिलित किया जा चुका है।इसके अलावा एक अन्य कालजयी कृति “भारत के इक्कीस परमवीर” का उड़िया में अनुवाद हो चुका है।इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर देश-विदेश के विभिन्न हिस्सों से शुभकामना संदेश प्राप्त हो रहे हैं।
ज्ञात हो कि डॉक्टर राजीव कुमार पाण्डेय मथुरा के एक इंटर कॉलेज में प्राचार्य हैं।
सम्पादक द्वय ने अपनी संस्था के कर्मठ राष्ट्रीय पदाधिकारी राजकुमार छापड़िया(उपाध्यक्ष), बृज माहिर(सचिव),गार्गी कौशिक(कोषाध्यक्ष),रजनीश स्वच्छंद (संगठन मंत्री) डॉ बिनोद हैसोड़ा नलिनी शर्मा कृष्ण, जयराम शर्मा (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य), सीमा पटेल (दिल्ली, प्रदेश प्रभारी) सहित सभी लेखकों का हार्दिक आभार प्रकट किया।
प्रख्यात साहित्यिक संस्था “शब्द सृजन” के अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय और महासचिव देश के शीर्षस्थ गीतकार डॉ. ओंकार त्रिपाठी द्वारा संपादित “द्वादश ज्योतिर्लिंग महिमा” के “लन्दन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड” में शामिल किए जाने पर ब्रज साहित्य सेवा मंडल के अध्यक्ष डॉक्टर गोपाल चतुर्वेदी ने हर्ष व्यक्त किया है।

About the author

Rekha Singh

Add Comment

Click here to post a comment

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0111945
This Month : 7266
This Year : 49238

Follow Me