कार्यक्रम

अंतर्राष्ट्रीय योग उत्सव में वृंदा फाउंडेशन ट्रस्ट ने किया डॉ. गोपाल चतुर्वेदी का सम्मान

अपर जिला जज उमेश सिरोही व डॉ. मेघना चौधरी ने किया “ब्रज सेवा सम्मान” से अलंकृत

(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)

वृन्दावन।नगर निगम चौराहा स्थित शहीद लक्ष्मण स्मारक भवन में परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश की प्रेरणा एवं निमाई पाठशाला और वृंदा फाउंडेशन ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तृतीय अंतर्राष्ट्रीय योग उत्सव-2025 के अंतर्गत प्रख्यात साहित्यकार, अध्यात्मविद् एवं समाजसेवी डॉ. गोपाल चतुर्वेदी को उनके द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धर्म-अध्यात्म व ब्रज संस्कृति से सम्बंधित उत्कृष्ट लेखन के लिए सम्मानित कर उन्हें “ब्रज सेवा सम्मान” से अलंकृत किया गया।उन्हें यह सम्मान अपर जिला जज उमेश सिरोही, वृंदा फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. मेघना चौधरी, मुख्य संयोजक कार्यक्रम डॉ. देव प्रकाश एवं कार्यक्रम संयोजक अरूण गोयल ने IYF की शील्ड, प्रशस्ति पत्र और बैग किट भेंट कर दिया।
वृन्दावन फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. मेघना चौधरी व अपर जिला जज उमेश सिरोही ने कहा कि ब्रज सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ. गोपाल चतुर्वेदी के अध्यात्म, साहित्य व पत्रकारिता के क्षेत्र में अनेकों कीर्तिमान हैं।वे हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं में उत्कृष्ट लेखन कर रहे है। उनकी रचनाओं का प्रकाशन समूचे विश्व की विभिन्न प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में हो रहा है। साथ ही उनकी रचनाओं के अनुवाद विभिन्न भाषाओं में हो रहे हैं।
इन्होंने अपने लेखन के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जो ख्याति अर्जित की है वो अति प्रशंसनीय है।हमारी संस्था उन्हें सम्मानित करके स्वयं को गौरांवित अनुभव करती है।
इस अवसर पर डॉ. श्रॉफ आई इंस्टीट्यूट, वृन्दावन के सीनियर ऐडमिनिस्ट्रेटर सी.पी.मैसी, प्रख्यात मोटिवेशन स्पीकर और साहित्यकार डॉ. सतेंद्र जोशी, प्रख्यात मनोचिकित्सक डॉक्टर रंजीत चौधरी, डॉ. वर्तिका किशोर,प्रख्यात नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर रूमी कुलश्रेष्ठ, श्रीमती सुकृति गोस्वामी, श्रीमती रेणुका गोस्वामी, वैष्णवाचार्य मारुतिनंदन वागीश महाराज, अरुण गोयल, आशुतोष गुप्ता, आचार्य मनीष शुक्ला एवं डॉ. राधाकांत शर्मा आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।संचालन मुख्य कार्यक्रम संयोजक डॉ. देव प्रकाश ने किया।

About the author

Rekha Singh

Add Comment

Click here to post a comment

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0234128
This Month : 2426
This Year : 33631

Follow Me