कार्यक्रम

संकीर्तन भवन में ठाकुर श्रीवंशीवट बिहारी गिरधारी महाराज का द्विदिवसीय पाटोत्सव महोत्सव 10 से

(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)

वृन्दावन।वंशीवट क्षेत्र स्थित संकीर्तन भवन में श्रीसंकीर्तन भवन धार्मिक न्यास ट्रस्ट के द्वारा ठाकुर श्रीवंशीवट बिहारी गिरधारी महाराज का द्विदिवसीय पाटोत्सव महोत्सव 10 से 11 मार्च 2025 पर्यन्त अत्यंत श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया गया है।
जानकारी देते हुए डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया है कि महोत्सव के अंतर्गत 10 मार्च को प्रातः 08 बजे ठाकुर विग्रहों का पंचामृत से अभिषेक एवं वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य पूजन-अर्चन होगा।तत्पश्चात 09 बजे से अखंड श्रीहरिनाम संकीर्तन प्रारंभ होगा।
11 मार्च को प्रातः 09 बजे अखंड श्रीहरिनाम संकीर्तन का विश्राम होगा।तदोपरांत 11 बजे से 12 बजे तक बधाई गायन किया जाएगा।जिसमें पूज्य व्यासावतार संत प्रभुदत्त ब्रह्मचारी महाराज द्वारा रचित बधाई के पदों का संगीत की मृदुल स्वर लहरियों के मध्य गायन किया जाएगा।
श्रीसंकीर्तन भवन धार्मिक न्यास ट्रस्ट के ट्रस्टी आचार्य विनय त्रिपाठी एवं भागवताचार्य गोपाल भैया ने बताया कि महोत्सव का समापन मध्याह्न 12:30 बजे संत, ब्रजवासी, वैष्णव सेवा एवं वृहद भंडारे के साथ होगा।
कार्यक्रम के व्यवस्थापक आचार्य मंगेश दुबे, लक्ष्मी कुमार मोहता एवं श्रीमती रश्मि मेहरोत्रा ने सभी भक्तों-श्रद्धालुओं से इस महोत्सव में उपस्थित रहने का आग्रह किया है।

About the author

Rekha Singh

Add Comment

Click here to post a comment

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0234151
This Month : 2449
This Year : 33654

Follow Me