कार्यक्रम

श्रीकृष्ण कृपा धाम में ठाकुर कृपा बिहारी महाराज का द्विदिवसीय वार्षिक पाटोत्सव 04 मार्च से

 

(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)

वृन्दावन। परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीकृष्ण कृपा धाम में ठाकुर कृपा बिहारी महाराज का द्विदिवसीय वार्षिक पाटोत्सव महामंडलेश्वर, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के पावन सानिध्य में दिनांक 04 से 05 मार्च 2025 पर्यन्त अत्यन्त श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया गया है।
मीडिया प्रभारी डॉक्टर गोपाल चतुर्वेदी ने बताया है कि पाटोत्सव के अंतर्गत 04 मार्च को अपराह्न 02:30 बजे से देश-विदेश से आए सैकड़ों भक्तों-श्रद्धालुओं के द्वारा गिरिराज गोवर्धन की सप्त कोसी परिक्रमा की जाएगी।जिसका शुभारंभ राधाकुंड से होगा।
05 मार्च को प्रातः 06 बजे ठाकुर श्रीकृपा बिहारी महाराज का वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा।तत्पश्चात 08 बजे गीता पाठ और सत्संग आदि के कार्यक्रम भी संपन्न होंगे।
संत शक्ति स्वरूप ब्रह्मचारी और वासुदेव शरण महाराज ने सभी भक्तों-श्रद्धालुओं से इस महोत्सव में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

About the author

Rekha Singh

Add Comment

Click here to post a comment

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0234179
This Month : 2477
This Year : 33682

Follow Me