कार्यक्रम

श्रीहरिदासपीठ मंदिर के संस्थापक की धर्मपत्नी सुशीला देवी गोस्वामी का निधन

(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)

वृन्दावन। श्रीहरिदासपीठ मंदिर के संस्थापक निकुंजस्थ गोस्वामी ललित बल्लभाचार्य महाराज की धर्मपत्नी श्रीमती सुशीलादेवी गोस्वामी का 80 वर्ष की आयु में हृदय गति रुक जाने से आकस्मिक निधन हो गया है। वे पिछले कई माह से अस्वस्थ चल रहीं थीं।अपने पीछे वह तीन पुत्र, एक पुत्री व नाती पोतों से भरे पूरे परिवार को रोता विलखता छोड़ गईं हैं।उनका अंतिम संस्कार वृन्दावन मोक्ष धाम के निकट यमुनातट पर किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में नगर के अनेक गणमान्य जन सम्मिलित हुये।
उनके आकस्मिक निधन के चलते श्रीहरिदासपीठ मंदिर में अगले 15 दिन तक के सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम निरस्त क़र दिये गये हैं।
ब्रज सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉक्टर गोपाल चतुर्वेदी ने श्रीमती सुशीलादेवी गोस्वामी के आकस्मिक निधन पर शोक जताया है। साथ ही कहा कि वे अत्यंत धर्म पारायण और समाज सेवी महिला थीं। ठाकुर श्रीबांके बिहारी महाराज से हमारी प्रार्थना है,कि वे उन्हें अपने चरणों में स्थान दें और उनके पूरे परिवार को ये वज्र दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।

About the author

Rekha Singh

Add Comment

Click here to post a comment

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0234199
This Month : 2497
This Year : 33702

Follow Me