कार्यक्रम

संस्कार लोक गुरुकुलम् का अष्टदिवसीय चतुर्थ वार्षिक महोत्सव दिनांक 18 फरवरी से

महोत्सव में प्रख्यात भागवताचार्य डॉ. अशोक शास्त्री महाराज कहेंगे श्रीमद्भागवत की कथा

(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)

वृन्दावन।चैतन्य विहार फेस-2 क्षेत्र स्थित संस्कार लोक गुरुकुलम् का अष्टदिवसीय चतुर्थ वार्षिक महोत्सव दिनांक 18 से 25 फरवरी 2025 पर्यन्त
अत्यंत श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया गया है।
जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया कि महोत्सव के अंतर्गत 18 से 24 फरवरी पर्यन्त नित्य प्रातः 10 से मध्याह्न 01 बजे तक प्रख्यात भागवताचार्य डॉ. अशोक शास्त्री महाराज अपनी सरस वाणी में श्रीमद्भागवत कथा का रसास्वादन कराएंगे।
डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया कि 18 फरवरी को सायं 04 बजे से श्रीहनुमद् आराधन मंडल परिवार द्वारा संगीतमय सामूहिक सुंदरकांड पाठ किया जाएगा। महोत्सव का समापन 25 फरवरी को हवन-पूर्णाहूति एवं संत-ब्रजवासी- वैष्णव सेवा एवं महाप्रसाद (भंडारा) आदि के साथ होगा।
महोत्सव के मुख्य यजमान श्रीमती मीरा – सुरेन्द्र अग्रवाल, श्रीमती बीनू – दीपक मुरारका, विशेष सहयोगी भक्तिमती सुशील गुप्ता, भक्तिमती मीरा केडिया एवं श्रीमती सुमन तथा समस्त गोपिका मण्डल (बैंगलुरु) ने सभी भक्तों-श्रृद्धालुओं से इस महोत्सव में उपस्थित रहने का आग्रह किया है।

About the author

Rekha Singh

Add Comment

Click here to post a comment

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0234202
This Month : 2500
This Year : 33705

Follow Me